फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर : पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाला गिरफ्तार, छानबीन तेज

Mon, 11 Oct 2021 05:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

उत्तर प्रदेश निवासी व्यक्ति पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में था। धार्मिक स्थलों, संवेदनशील प्रतिष्ठानों की वीडियो सीमा पार भेजी।
विज्ञापन
arrest - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के गांधीनगर इलाके से पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहे एक शख्स को पुलिस की एसओजी विंग ने गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि उत्तर प्रदेश का रहने वाला यह व्यक्ति पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में था। उसने शहर के कई धार्मिक स्थलों, संवेदनशील प्रतिष्ठानों की वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजी हैं। पुलिस ने उत्तर प्रदेश पुलिस से भी संपर्क साधा है ताकि इस व्यक्ति के बारे में और जानकारी जुटाई जा सके। 

विज्ञापन


पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन तेज कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जम्मू के पॉश क्षेत्र गांधीनगर में संदिग्ध व्यक्ति की हलचल का पता चला था। इसे पकड़कर की गई पूछताछ में इसके पाकिस्तान के लिए जासूसी करने की बात सामने आई है। पुलिस इस शख्स से कड़ी पूछताछ कर रही है। पुलिस यह जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रही है कि इस काम में कोई और उसका सहयोगी तो नहीं है। वह कब से पाकिस्तान को सूचनाएं भेजता रहा है तथा अब तक किन-किन प्रतिष्ठानों के बारे में सूचनाएं भेज चुका है। 

ज्ञात हो कि पाकिस्तान के इशारे पर जम्मू में बड़ी वारदात की साजिश पिछले कुछ समय से रची जा रही है। इसके तहत आतंकी यहां अपना बेस बनाने के लिए प्रयासरत हैं। यहां कई आतंकी पिछले कुछ दिनों में गिरफ्तार किए जा चुके हैं। हमले की साजिशें भी विफल करते हुए आईईडी पकड़ी गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें