फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई पर जीत के बाद जेएंडके ने घुटने टेके

Tue, 16 Dec 2014 08:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
रणजी ट्राफी में चालीस बार की चैंपियन मुंबई को उसी की जमीन पर चार विकेट से शानदार शिकस्त देने वाली जेएंडके की टीम ने तमिलनाडु के सामने घुटने टेक दिए। ग्रुप ए में एमपीआर कालेज दिंदगुल, चेन्नई में हो रहे चार दिवसीय मुकाबले में तमिलनाडु ने जेएंडके पर मंगलवार तीसरे दिन ही शानदार 277 रनों से जीत दर्ज कर छह अंक अपनी झोली में डाले। जेएंडके की ओर से बल्लेबाजों के साथ गेंदबाज भी कमाल दिखाने में असफल रहे।
विज्ञापन


पहली पारी में जेएंडके के गेंदबाजों ने शुरुआती दौर में शानदार प्रदर्शन किया और 130 रनों पर तमिलनाडु के सात विकेट चटका दिए थे। उस समय ऐसा लग रहा था कि जेएंडके अपनी लय को कायम रखने में कामयाब होगा, लेकिन निचले क्रम में उतरे एम रंगराजन ने 93 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर टीम को 254 रनों के सम्मानजनक स्कोर पर लाकर खड़ा कर दिया।

इसके जवाब में जेएंडके के बल्लेबाज 132 रन ही जुटा पाए। टीम का कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर खड़ा करने में कामयाब नहीं हो सका। तमिलनाडु में अपनी दूसरी पारी में 286 रनों का स्कोर खड़ा करके कुल 540 रन बनाए, लेकिन दूसरी पारी में भी जेएंडके के बल्लेबाज कुछ खास करने में सफल नहीं हो सके और पूरी टीम 131 रनों पर ही लुढ़क गई।
विज्ञापन


जेएंडके की ओर से एक छोर से अकेले संघर्ष करते हुए शुभम ने 87 गेंदों पर छह चौकों और चार छक्कों से सर्वाधिक 60 रनों की पारी खेली, लेकिन टीम का अन्य कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सका। आयन देव सिंह ने पांच चौकों से 31, बंदीप सिंह ने एक चौके से 11, आदिल ऋषि ने दो चौकों से 9 और हरदीप सिंह ने दो चौकों से 12 रन जोड़े।

पहली और दूसरी पारी में जेएंडके की ओर से वसीम राजा ने सर्वाधिक छह विकेट चटकाए। इस मुकाबले में मुंबई के खिलाफ आठ विकेट चटकाने वाले तेज गेंदबाज राम दयाल के चोटिल होने से बाहर रहने पर जेएंडके को नुकसान उठाना पड़ा। अब आगामी 21 दिसंबर को बड़ौदा में उसी के खिलाफ हो रहे तीसरे रणजी मुकाबले में जेएंडके को शानदार प्रदर्शन कर वापसी करनी होगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें