श्रीनगर विकास प्राधिकरण (एसडीए) यूनियन की एक याचिका पर गुरुवार को जस्टिस अली मोहम्मद मागरे ने सुनवाई की। यूनियन ने प्लाटों को लेकर दावा किया था, जिसे संबंधित विभाग ने मानने से इनकार कर दिया। यह मामला 2017 का है। इस आदेश को एसडीए यूनियन ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। इस पर जज ने सुनवाई करते हुए एसडीए को यूनियन के दावे पर दोबारा गौर करने को कहा और पहले जारी आदेश को रदद कर दिया।
बिजली कनेक्शन जारी करने के लिए रिश्वत लेता कर्मी गिरफ्तार
सीबीआई ने बिजली विभाग के एक कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगेे हाथ पकड़ा है। पिछले दो साल से पवन कुमार नाम का कर्मचारी एक व्यक्ति से बिजली कनेक्शन दिलाने के नाम पर रिश्वत मांग रहा था। सीबीआई ने शिकायत मिलने के बाद गुरुवार को आरोपी को छह हजार रुपये लेते दबोचा लिया। पवन कुमार जम्मू के परेड स्थित सब डिवीजन तीन के सहायक कार्यकारी अभियंता (एईई) कार्यालय में तैनात है। सीबीआई का कहना है कि शिकायतकर्ता ने 2019 में बिजली का मीटर लगाने के लिए कहा था, लेकिन आरोपी ऐसा नहीं होने दे रहा था। आरोपी को पकड़ने के बाद सीबीआई ने उसके घर पर भी छापा मारकर कुछ दस्तावेज बरामद किए हैं। आरोपी को सीबीआई मामलों की विशेष अदालत में पेश कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
बिजली आपूर्ति में खामियों पर भी जांच
जम्मू संभाग में बिजली आपूर्ति की अव्यवस्था को लेकर उप राज्यपाल मनोज सिन्हा जांच के आदेश दे चुके हैं। इसे लेकर बड़ी संख्या में शिकायतें आई हैं। ऐसी शिकायतें सीबीआई के पास भी पहुंची हैं, जिस पर जांच चल रही है।