प्रशासनिक परिषद ने पुलवामा और आयुष अस्पताल बारामुला में हर्बल गार्डन विकसित करने के लिए भूमि के हस्तांतरण को मंजूरी दी है। यह फैसला उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया।
विज्ञापन
प्रशासनिक परिषद (एसी) ने भारतीय चिकित्सा पद्धति के तहत बुनियादी ढांचे के विकास को स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग को 27 कनाल भूमि के हस्तांतरण को मंजूरी दे दी। बारामुला में 50 बेड वाले आयुष अस्पताल और पुलवामा में हर्बल गार्डन में स्थापित करने के लिए 11 कनाल और 16 कनाल की भूमि के हस्तांतरण को मंजूरी दी।