फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुपवाड़ा में बैट हमले की साजिश नाकाम: सेना ने पाकिस्तान को हॉटलाइन से बताया सीमा पर आतंकी मारा गया, शव ले जाओ 

Sun, 02 Jan 2022 12:23 PM IST
करिश्मा चिब अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/कुपवाड़ा

सार

कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में शनिवार को सेना ने बैट (पाकिस्तानी थल सेना की बॉर्डर एक्शन टीम) हमले की साजिश को नाकाम करते हुए एक आतंकी मुठभेड़ में मार गिराया है। मारे गए घुसपैठिए से हथियार बरामद किए गए हैं। 
विज्ञापन
1 of 3
केरन सेक्टर में मारा गया आतंकी। - फोटो : संवाद

उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में शनिवार को सेना ने बैट (पाकिस्तानी थल सेना की बॉर्डर एक्शन टीम) हमले की साजिश को नाकाम करते हुए एक आतंकी मुठभेड़ में मार गिराया था। मारा गया आतंकी पाकिस्तान का रहने वाला था । उसकी शिनाख्त मोहम्मद शब्बीर के रूप में हुई है। सेना ने पाकिस्तानी थल सेना से हॉटलाइन पर संपर्क कर मारे गए आतंकी का शव वापस ले जाने को कहा गया है। उसके पास से एक एके 47 राइफल, सात ग्रेनेड व अन्य हथियार बरामद किए गए हैं।

आतंकी से एक एके 47 राइफल, सात ग्रेनेड व अन्य हथियार बरामद किए
खराब मौसम के चलते फिलहाल तलाशी अभियान को रोक दिया गया है। यह जानकारी रविवार को सेना ने दी। सेना की वज्र फोर्स के मेजर जनरल अभिजीत पेंढारकर ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर दोनों (देशों की) सेनाओं के बीच लागू संघर्ष विराम सहमति का पूरी तरह से उल्लंघन करते हुए शनिवार को केरन सेक्टर में बैट (पाकिस्तानी थल सेना की बॉर्डर एक्शन टीम) की ओर से हरकत करने की कोशिश की गई।
 

विज्ञापन

2 of 3
Major General Abhijit Pendharkar - फोटो : संवाद
हथियारों, गोलाबारूद और अन्य युद्धक सामग्री से लैस था आतंकी 
शाम तीन बजे पाकिस्तान की तरफ संदिग्ध हरकत देखी गई जिसके बाद चार बजे सैनिकों की त्वरित कार्रवाई ने इस कोशिश को नाकाम कर दिया और आतंकवादी को मार गिराया। मारे गये आतंकी की पहचान पाकिस्तानी नागरिक मोहम्मद शब्बीर मलिक के रूप में की गई है। वह पठानी सूट और काली जैकेट पहने हुए था।वह हथियारों, गोलाबारूद और अन्य युद्धक सामग्री से लैस था। उसके पास से पाकिस्तानी नोट, टीकाकरण का पाकिस्तानी प्रमाण पत्र भी मिला है। जिस स्थान पर दहशतगर्द मारा गया वह पाकिस्तान की ओर स्थित है।

जिसे भारतीय थल सेना ने घुसपैठियों या पाकिस्तानी थल सेना की नापाक हरकतों का प्रभावी ढंग से मुकाबला करने के लिए निगरानी के दायरे में रखा है। उन्होंने बताया, पाकिस्तानी थल सेना से हॉटलाइन पर संपर्क कर उसे मारे गये व्यक्ति का शव वापस ले जाने को कहा गया है। 

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में कोरोना: श्री माता वैष्णो देवी यूनिवर्सिटी के 14 छात्र संक्रमित, बंद हुआ यूनिवर्सिटी परिसर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
पाकिस्तान से आतंकी ने की घुसपैठ की कोशिश - फोटो : ANI
आतंकवाद को प्रायोजित कर रहा पाकिस्तान
पाकिस्तानी दहशतगर्द शब्बीर के पास से मिले सामान में शब्बीर के नाम का टैब पहने सेना की वर्दी में घुसपैठिए की तस्वीर भी शामिल है। यह स्पष्ट रूप से स्थापित करता है कि पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद को प्रायोजित करना जारी रखे हुए है। 

अप्रैल में इसी रूट पर मारे गए थे 5 घुसपैठिए
सेना ने कहा कि अप्रैल 2021 में इसी रास्ते से घुसपैठ की कोशिश हुई थी। जिसमें सेना ने नाकाम करते हुए पांच आतंकियों को मार गिराया था। पिछले चार दिनों में घाटी में 10 आतंकियों का काम तमाम किया गया है। जिसमें तीन पाकिस्तानी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें