फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: प्रदेश में 135 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त, पर्वतीय क्षेत्रों में कई नए इलाके पर्यटन स्थल बनकर उभर रहे समेत प्रदेश की पांच बड़ी खबरें

Wed, 23 Jun 2021 04:32 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बुधवार को एक मादक पदार्थ तस्कर को मार गिराया। वहीं कोरोना महामारी की पाबंदियों में महीनों घरों में रहने को मजबूर लोग गर्मी की छुट्टियों में पर्वतीय क्षेत्रों का रुख कर रहे हैं। पहले से विकसित पर्यटन स्थलों पर सैलानियाें की संख्या बढ़ गई है।  पढ़ें प्रदेश की ऐसी प्रमुख खबरें...
विज्ञापन
jammu kashmir top news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बुधवार को एक मादक पदार्थ तस्कर को मार गिराया। उसके पास से 135 करोड़ की हेरोइन बरामद की गई है। बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि घटना सीमा चौकी (बीओपी) हीरानगर सेक्टर के पंसार क्षेत्र की है। बीएसएफ कर्मियों ने तस्कर को सीमा पार से भारतीय क्षेत्र में दाखिल होने की कोशिश करते देखा और तभी उसे चेतावनी दी लेकिन वह माना नहीं और वहां से भागने लगा। इसके बाद गोली चलानी पड़ी। तस्कर की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें........
विज्ञापन


कोरोना महामारी की पाबंदियों में महीनों घरों में रहने को मजबूर लोग गर्मी की छुट्टियों में पर्वतीय क्षेत्रों का रुख कर रहे हैं। पहले से विकसित पर्यटन स्थलों पर सैलानियाें की संख्या बढ़ गई है। इस बीच बड़ी संख्या में लोग ऐसे मनोरम स्थलों का रुख भी कर रहे हैं, जो या तो अनछुए थे या फिर बेहद कम लोग ही इन इलाकों में जाते थे। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर पड़ने वाले प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पटनीटॉप, नत्थाटॉप और सनासर में इन दिनों रौनक गुलजार है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें........

दिल्ली में प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में 24 जून को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक को लेकर कश्मीर में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। वहीं बैठक को लेकर कुछ नेताओं के आज दिल्ली पहुंचने की भी खबर आ रही है। इस बैठक में नेशनल कांफ्रेंस के उमर अब्दुल्ला, कांग्रेस के गुलाम नबी आजाद, गुलाम अहमद मीर, नेशनल कांफ्रेस के फारूख अब्दुल्ला शामिल होंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें........
विज्ञापन


कश्मीरी कारोबारी जाहूर अहमद शाह वटाली और उनके परिवार की संपत्ति सील करने के फैसले को हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया है। वटाली पर आतंकी फंडिंग और अलगाववाद को बढ़ावा देने का केस चल रहा है। जिसे एनआईए ने 2017 में गिरफ्तार किया था। इसके बाद एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट ने राजस्व विभाग को आदेश दिया था कि वटाली और उनके परिवार की राजस्व संपित्त को जारी न करें। मंगलवार को जस्टिस अली मोहम्मद मागरे ने मामले पर सुनवाई की। एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट के आदेश को अवैध बताया और इसे रद्द कर दिया। इससे पहले दोनों तरफ की दलीलें सुनीं गईं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें........
 

कोरोना के कारण अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों को केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह द्वारा दिए गए 10 लाख रुपये के योगदान से 40 चिह्नित बच्चों को आठ लाख रुपये की वित्तीय सहायता वितरित कर दी गई है। इसकी जानकारी डीसी राहुल यादव ने दी। चिह्नित मामलों की जांच के बाद मंगलवार को ऐसे कुल 40 परिवारों को जिसमें रियासी के 6, कठुआ के 10, उधमपुर के 8, रामबन के 5, किश्तवाड़ के 2 और डोडा के 5 परिवारों में प्रत्येक परिवार को 20 हजार की वित्तीय सहायता उनके खाते में ट्रांसफर कर दी गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें........

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें