पुलवामा पुलिस, सेना की 50-आरआर(राष्ट्रीय राइफल्स) और सीआरपीएफ की 183 बटालियन की संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया गया था। इस दौरान सड़क के किनारे आईईडी बरामद हुई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान के दौरान वानपोरा में नेवा श्रृंगार रोड से पांच किलो आईईडी बरामद की है। जानकारी के अनुसार आईईडी को एक बर्तन में प्लांट किया गया था। बम निरोधक टीम ने मौके पर पहुंचकर आईईडी को निष्क्रिय किया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।
सुरक्षाबलों को वानपोरा में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलवामा पुलिस, 50-आरआर और सीआरपीएफ(183 बटालियन) ने संयुक्त रूप से तलाशी अभियान शुरू किया था। इस दौरान आईईडी बरामद कर एक बड़ी आतंकी साजिश को टाल दिया।