फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर पहुंची पीसीआई की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी, कई पत्रकारों पर मारे छापे

Thu, 14 Oct 2021 01:05 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने पीसीआई के अध्यक्ष को लिखे पत्र में कहा था कि उन्हें यकीन है कि वह जानते हैं कि पुलिस ने इस महीने की शुरुआत में कश्मीर में कई पत्रकारों के घरों पर छापेमारी की थी।
विज्ञापन
पत्रकार - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया (पीसीआई) की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बुधवार को कश्मीर की मीडिया बिरादरी के साथ बातचीत करने के लिए अपने तीन दिवसीय दौरे पर यहां पहुंची। तीन सदस्यीय समिति में दैनिक भास्कर के ग्रुप एडिटर प्रकाश दुबे, द न्यू इंडियन एक्सप्रेस के गुरबीर सिंह और जन मोर्चा के संपादक डॉ सुमन गुप्ता है।

विज्ञापन


कोई भी पत्रकार या मीडिया बिरादरी के व्यक्ति जो टीम से मिलना चाहते है, वे इस (9419007064) पर संपर्क कर सकते हैं। बता दें कि 27 सितंबर को जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने सरकार द्वारा मीडियाकर्मियों के कथित उत्पीड़न को सत्यापित करने के लिए कश्मीर घाटी में एक फैक्ट फाइंडिंग टीम भेजने के लिए पीसीआई से आग्रह किया था।

उन्होंने कहा था कि पुलिस ने कई पत्रकारों पर छापे मारे और उनके व्यक्तिगत सामान जब्त किए गए। पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने पीसीआई के अध्यक्ष को लिखे पत्र में कहा था कि उन्हें यकीन है कि वह जानते हैं कि पुलिस ने इस महीने की शुरुआत में कश्मीर में कई पत्रकारों के घरों पर छापेमारी की थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: केंद्रीय गृह मंत्रालय के पास रोहिंग्याओं का रिकॉर्ड नहीं, आठ माह से 200 से ज्यादा रोहिंग्या जेल में
विज्ञापन


फोन और लैपटॉप सहित इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जैसे व्यक्तिगत सामान, एटीएम कार्ड और उनके जीवनसाथी के पासपोर्ट के साथ अवैध रूप से जब्त किए गए थे। उन्होंने कहा था कि यह सब 5 अगस्त, 2019 के बाद से देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें