फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने दो आतंकी किए ढेर

Mon, 11 Nov 2019 09:27 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
आतंकियों की तलाश में सुरक्षाबल - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में रविवार शाम से शुरू हुई मुठभेड़ में आज यानी की सोमवार तक दो आतंकी ढेर कर दिए गए हैं। जिले के लाडूरा गांव में आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर सुरक्षा बलों ने गांव की घेराबंदी की। घेरा सख्त होता देख एक मकान में छिपे आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी।

विज्ञापन


अचानक शुरू हुई फायरिंग पर सुरक्षा बलों ने पहले तो आतंकियों को समर्पण के लिए कहा। इसके बाद भी फायरिंग नहीं रुकी तो जवाबी कार्रवाई की। इससे मुठभेड़ शुरू हो गई। रविवार शाम को सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया था। मुठभेड़ जारी रहने की वजह से प्रकाश की व्यवस्था कर पूरे इलाके को घेर रखा गया, ताकि आतंकी मौके का फायदा उठाकर भाग न निकले। 





मारे गए आतंकवादियों में से एक की पहचान तलहा नाम के पाकिस्तानी के रूप में हुई है। वह आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर था। तलहा पहले भी घाटी में कई आतंकी घटनाओं को अंजाम देने में शामिल रहा है। 

विज्ञापन

बांदीपोरा में दो आतंकियों को ढेर करने में मिली सफलता

अनुच्छेद 370 खत्म किए जाने के बाद लश्कर के आतंकी दानिश चन्ना समेत तीन को गिरफ्तार किया गया, जबकि छह ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। 21 अगस्त को बारामुला ओल्ड टाउन में एक आतंकी मारा गया था। इसके साथ ही 10 और 11 नवंबर को बांदीपोरा में दो आतंकियों को ढेर करने में सफलता मिली। 

उत्तरी कश्मीर के सोपोर में लोगों को धमकाने और भयभीत करने के मामले में पुलिस ने सात नवंबर को हिजबुल मुजाहिदीन के चार ओवरग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) को गिरफ्तार किया था। इनके पास से एक पिस्टल व अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई थी। इससे पहले हंदवाड़ा में लश्कर के दो ओजीडब्ल्यू पकड़े गए थे।
विज्ञापन

दक्षिणी कश्मीर में तीन ढेर, तीन ओजीडब्ल्यू गिरफ्तार

दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में पिछले महीने सेना ने आतंकियों से हुई एक बड़ी मुठभेड़ में जैश ए मोहम्मद के तीन दहशतगर्दों को ढेर कर दिया था। पुलवामा के अवंतिपोरा इलाके के राजपोरा गांव में हुई इस मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए थे।

इससे पहले छह नवंबर को दक्षिण कश्मीर के अवंतीपोरा में लोगों को धमकी देने और भयभीत करने में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इनके पास से लश्कर-ए-ताइबा तथा हिजबुल मुजाहिदीन के पोस्टर बरामद किए गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें