फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपुर्द-ए-खाक किए गए हमीद नाजर, आतंकियों की कायराना हरकत से घाटी ने खोया अपना लाल

Mon, 10 Aug 2020 10:25 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सुपुर्द-ए-खाक किए गए हमीद नाजर - फोटो : ani
विज्ञापन

भाजपा नेता हमीद नाजर के पार्थिव शरीर को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया है। रविवार को आतंकी हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान सोमवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। हमीद बडगाम के भाजपा जिलाध्यक्ष(ओबीसी मोर्चा) थे।

विज्ञापन


बता दें कि रविवार सुबह आतंकियों ने हमीद को उस समय गोली मार दी, जब वह सुबह की सैर के लिए निकले थे। घायल भाजपा नेता को गंभीर हालत में एसएमएचएस अस्पताल, श्रीनगर में भर्ती कराया गया था। पुलिस के अनुसार, अब्दुल हमीद एक सुरक्षित स्थान पर रहते थे। रविवार सुबह 6:30 बजे वह सुरक्षा कर्मियों को बिना सूचना दिए सैर के लिए निकल गए थे। आतंकियों ने उन्हें बडगाम रेलवे स्टेशन के निकट गोली मार दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अभी तक किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

यह भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीर की वो जगह जहां दफन हैं जहांगीर की आंतें, जबकि बाकी शरीर लाहौर में दफनाया गया
विज्ञापन


छह अगस्त को सरपंच की कर दी थी हत्या
कुलगाम जिले में छह अगस्त को आतंकियों ने भाजपा से जुड़े सरपंच सज्जाद खांडे की हत्या कर दी थी। इससे पहले चार अगस्त को भाजपा से जुड़े एक पंच को गोली मार दी गई थी। पंच का श्रीनगर के अस्पताल में इलाज चल रहा है। इससे पहले आतंकियों ने 8 जून को अनंतनाग जिले के लरकीपुरा इलाके के सरपंच और कांग्रेस के सदस्य अजय पंडिता की उनके गांव में हत्या कर दी थी।  
विज्ञापन


भाजपा नेताओं को धमकी वाला ऑडियो वायरल
भाजपा नेताओं पर लगातार हो रहे आतंकी हमलों के बीच रविवार को सोशल मीडिया पर एक धमकी भरा ऑडियो वायरल हुआ है जिसमें भाजपा से जुड़े पंचों-सरपंचों और अन्य लोगों को पार्टी से नाता तोड़ने की धमकी दी गई है। ऑडियो में खुद को आतंकी बताने वाला कह रहा है कि ये आखिरी चेतावनी है। हालांकि इस ऑडियो की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें