फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: भाजपा ने कहा- सर्वदलीय बैठक में उठाएंगे प्रदेश की समस्याएं

Tue, 22 Jun 2021 02:27 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि 24 जून को दिल्ली में होने वाली सर्वदलीय बैठक में वह प्रदेश की समस्याओं को उठाएंगे।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर की सियासत में इन दिनों बैठकों का दौर चल रहा है। एक ओर गुपकार गठबंधन के दल सर्वदलीय बैठक में शामिल होने से पहले मंथन कर रहे हैं, वहीं भाजपा भी बैठक को लेकर पार्टी नेताओं से मंत्रणा कर रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने मंगलवार को बैठक की। जिसमें कहा कि वह जम्मू-कश्मीर के प्रत्येक क्षेत्र की समस्याओं को सर्वदलीय बैठक में उठाएंगे।

विज्ञापन


रवींद्र रैना ने सर्वदलीय बैठक बुलाने के निर्णय का स्वागत किया। रैना के अनुसार उनके समेत पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह और पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता को सर्वदलीय बैठक का न्यौता मिला है। वह सभी प्रधानमंत्री की बैठक में हिस्सा लेंगे और 23 जून को नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

वहीं दूूसरी तरफ, दिल्ली में सर्वदलीय बैठक से पहले मंगलवार को गुपकार गठबंधन के नेताओं की बैठक हुई। इसमें सर्वदलीय बैठक को लेकर रणनीति तैयार की गई। पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने अपने आवास पर पीपुल्स अलायंस फॉर गुपकार डिक्लेरेशन (पीएजीडी) की बैठक की अध्यक्षता की। इसके बाद वह पत्रकारों से रूबरू हुए।
विज्ञापन


फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि सर्वदलीय बैठक में नेशनल कांफ्रेंस, पीडीपी समेत वह सभी दल शामिल होंगे, जिन्हें न्योता मिला है। हमें कोई एजेंडा नहीं दिया गया है, इसलिए प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के सामने हम अपना पक्ष रखेंगे। 

पीडीपी मुखिया महबूबा मुफ्ती ने कहा कि हमसे जो छीन लिया गया है, हम उसके बारे में बात करेंगे। महबूबा का इशारा अनुच्छेद-370 की तरफ था। इसके साथ वहीद पारा का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि राजनीतिक बंदियों को रिहा किया जाना चाहिए। वह कैदियों की रिहाई पर जोर देंगी। 



बैठक में पहुंचे पीएजीडी सदस्य मुजफ्फर शाह ने कहा कि हम पीएम की ओर से बुलाई गई बैठक और उसके एजेंडे पर फैसला करेंगे। हम अनुच्छेद-370 और 35-ए के बारे में भी बात करेंगे। बता दें कि अब्दुल्ला पीएम मोदी की बैठक के लिए आमंत्रित 14 नेताओं में शामिल हैं। वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ केंद्र के साथ इस तरह की पहली बातचीत पर विचार-विमर्श कर रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- महबूबा ने अलापा फिर वही राग: बोलीं- जम्मू-कश्मीर के मसले पर पाकिस्तान से हो बात    

यह भी पढ़ें- ऑपरेशन गुंड ब्राठ: आतंकी कमांडर मुदासिर पंडित और असरार के खात्मे की कहानी, एक्सक्लूसिव तस्वीरें

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें