फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: विक्रम रंधावा को भारी पड़ी विवादित टिप्पणी, महबूबा मुफ्ती ने भी उठाया था सवाल

Tue, 02 Nov 2021 04:52 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

भाजपा नेता विक्रम सिंह रंधावा को पार्टी सचिव पद से हटा दिया गया है। रंधावा को पद मुक्त किए जाने के संबंध में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने पत्र जारी किया है।
विज्ञापन
विक्रम सिंह रंधावा, महबूबा मुफ्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा(भारतीय जनता पार्टी) नेता विक्रम सिंह रंधावा को पार्टी सचिव पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह पर उपाध्यक्ष शाम चौधरी को राजोरी जिले की जिम्मेदारी दी गई है। रंधावा को पद मुक्त किए जाने के संबंध में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने पत्र जारी किया। जिसमें उन्होंने कहा कि रंधावा को तत्काल प्रभाव से पार्टी के सभी पदों और जिम्मेदारियों से मुक्त किया जाता है।

विज्ञापन


रंधावा ने टी-20 विश्व कप में भारत की हार का जश्न मनाने वाले के खिलाफ बोलते समय विवादित बयान भी दिया था। उन्होंने कहा था कि भारत की हार का जश्न मानने वालों की खाल उधेड़ देनी चाहिए। इन लोगों ने पाकिस्तान के प्रति स्नेह पाल रखा है। मुझे लगता है कि सुरक्षा एजेंसियां बहुत मुस्तैद हैं, इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। रंधावा ने कहा कि भारत की हार का जश्न मनाने वाले छात्रों की डिग्रियों के साथ ही इनकी नागरिकता भी खत्म की जानी चाहिए। इसके बाद रंधावा ने विवादित टिप्पणी भी की थी। जिस पर जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भाजपा और सरकार को घेरा था। उन्होंने कहा कि रंधावा के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। जबकि छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- भाजपा नेता रंधावा बोले: भारत की हार का जश्न मनाने वालों की खाल उधेड़ देनी चाहिए, महबूबा ने किया पलटवार

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें