प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 सितंबर 2020 को देशभर के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का आह्वान किया था। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री शेखावत ने 2 अक्तूबर 2020 को जल जीवन मिशन के तहत 100 दिनों के अभियान का शुभारंभ किया। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों तथा राज्यपालों को पत्र लिखकर स्कूलों में पेयजल और शौचालयों में हाथ धोने का पानी उपलब्ध कराने का आग्रह भी किया था।
वर्ष 2022 तक हर घर में होगा नल कनेक्शन
शेखावत ने बताया कि जम्मू और कश्मीर ने जल जीवन मिशन के तहत वर्ष 2022 तक हर ग्रामीण घर में नल से जल पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। राज्य में 1835190 ग्रामीण परिवार हैं जिनमें से 1027000 (56 प्रतिशत) से अधिक परिवारों में नल से जल पहुंचाया जा रहा है। गांदरबल और श्रीनगर तो पूरी तरह से हर घर नल जिला बन गए हैं। केंद्र शासित प्रदेश में 1056 गांव ऐसे हैं जहां के घरों में अब पीने का शुद्ध पेयजल उनके नल से मिल रहा है।