फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर के जूनीमार इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक पुलिसकर्मी और आतंकी घायल

सार

मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी और एक आतंकी घायल हुआ है। आतंकी जहां फरार होने में कामयाब हो गया, वहीं पुलिसकर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में फायरिंग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य कश्मीर के श्रीनगर के जूनीमार इलाके के पास मंगलवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि एक आतंकवादी भी घायल हुआ है लेकिन वह मौके से फरार होने में कामयाब रहा है। घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई है।

विज्ञापन


इससे पहले आतंकियों ने सोमवार शाम को कश्मीर घाटी के बडगाम में एक स्थानीय नागरिक की हत्या कर दी थी, जबकि एक अन्य घटना में पुलवामा में एक बिहारी श्रमिक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। सुरक्षाबलों ने दोनों स्थानों पर इलाके को घेरकर स्थिति को अपने नियंत्रण में कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें