फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: जल्द खराब होने वाले फल-सब्जियों की एयरलिफ्टिंग शुरू, देश के कई राज्यों में महक बिखेरेगी जम्मू की बासमती समेत पढ़ें प्रदेश की पांच बड़ी खबरें

Wed, 09 Jun 2021 04:15 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

जल्द खराब होने वाली बागवानी उपज जैसे चेरी के लिए प्रदेश से दिल्ली और मुंबई जैसे बाजारों के लिए एयरलिफ्ट की सेवा शुरू कर दी। वहीं विश्व प्रसिद्ध जम्मू की बासमती 370 की महक और स्वाद देश के अन्य राज्यों के किसान भी लेंगे। कृषि विश्वविद्यालय के रिसर्च विभाग ने 370 से तीन अन्य किस्मों को तैयार किया है। इसका स्वाद और महक 370 के जैसी होगी। पढ़ें प्रदेश की ऐसी ही पांच बड़ी खबरें...
विज्ञापन
jammu kashmir top news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने मंगलवार को जल्द खराब होने वाली बागवानी उपज जैसे चेरी के लिए प्रदेश से दिल्ली और मुंबई जैसे बाजारों के लिए एयरलिफ्ट की सेवा शुरू कर दी। एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण एवं बागवानी विभागों के प्रमुख सचिव नवीन कुमार चौधरी ने कश्मीर घाटी के विभिन्न विक्रेताओं की चेरी ले जाने वाली वैन को झंडी दिखाकर रवाना किया। पढ़ें प्रदेश की बड़ी खबरें...
विज्ञापन


इसे बाद में श्रीनगर हवाई अड्डे से दिल्ली और मुंबई के लिए एयरलिफ्ट किया गया। इस मौके पर सचिव चौधरी ने कहा कि यह जम्मू और कश्मीर के बागवानी क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक इवेंट है। जल्द खराब होने वाले फलों और जैविक सब्जियों के विपणन के लिए एक अलग शुरुआत है। मंगलवार को लगभग पांच टन फलों को एयरलिफ्ट किया गया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन


विश्व प्रसिद्ध जम्मू की बासमती 370 की महक और स्वाद देश के अन्य राज्यों के किसान भी लेंगे। कृषि विश्वविद्यालय के रिसर्च विभाग ने 370 से तीन अन्य किस्मों को तैयार किया है। इसका स्वाद और महक 370 के जैसी होगी। साथ ही यह कम समय में तैयार होगी और इसकी पैदावार भी अधिक होगी। जानकारी के अनुसार तीन किस्में 118, 123 और 138 तैयार की गई हैं। रुढ़की, मुज्जफरनगर, हिसार, मुख्तसर, गुरदासपुर आदि में 350 किसानों को इसका बीज दिया गया है। इन किस्मों की प्रति कनाल 2 क्विंटल और प्रति हेक्टेयर 45 क्विंटल पैदावार होगी। जबकि बासमती 370 की पैदावार प्रति हेक्टेयर 25 क्विंटल तक रहती थी और यह 160 दिनों में तैयार होती थी।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

मोबाइल इंटरनेट और ऑनलाइन क्लासेज के लिए जरूरी उपकरणों से वंचित बच्चों के लिए स्कूल शिक्षा निदेशालय ने रेडियो और टीवी पर क्लासेज शुरू की है। रेडियो और टीवी पर होने वाली क्लास 30 मिनट ही होगी। साथ ही प्रसारित होने से सामग्री की डाइट प्रिंसिपल पहले जांच करेंगे। जम्मू संभाग के सभी दस जिलों में ये क्लासेज शुरू हो गई हैं। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने इसको लेकर नए दिशा- निर्देश जारी किए हैं।  स्कूल शिक्षा निदेशालय ने ऑल इंडिया रेडियो और ज्ञान दर्शन टीवी चैनल पर क्लासेज शुरू की है। प्रसारित होने वाले कंटेंट जेके बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की ओर से तय किए सिलेबस पर होंगे।
विज्ञापन

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

मंदिरों के शहर में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए ऐतिहासिक बिक्रम चौक रेलवे स्टेशन को विरासत स्थल (धरोहर) के रूप में विकसित किया जाएगा। मंगलवार को मंडलायुक्त डॉ. राघव लंगर ने इस ऐतिहासिक रेलवे स्टेशन साइट का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों को यहां नवीनीकरण आवश्यकताओं का आकलन करने के साथ पुनर्निर्माण योजना को अमल में लाने के लिए प्रारंभिक कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को ऐतिहासिक रेलवे स्टेशन के उपलब्ध चित्रों का अवलोकन करने को कहा, ताकि प्राचीन गौरव को बहाल किया जा सके।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

कश्मीर की डल झील में नेहरू पार्क के पास वाटर स्पोर्ट्स सेंटर के बाद अब बसोहली में वाटर स्पोर्ट्स सेंटर के लिए प्रक्रिया तेज हो गई है। पिछले दो वर्षों से स्थानीय प्रशासन की ओर से राष्ट्रीय स्तर के इस वाटर स्पोर्ट्स सेंटर के लिए स्थान मुहैया करवाने को लेकर कवायद जारी थी। स्पोर्ट्स काउंसिल की टीम बुधवार को क्षेत्र का दौरा कर स्थानीय प्रशासन के साथ अन्य उपलब्ध स्थान और संभावनाओं पर काम शुरू करने जा रही है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री विकास पैकेज के तहत स्पोर्ट्स सेंटर के लिए ढांचे प्रदेश में पहुंच चुके हैं। फिलहाल यह ढांचे एमए स्टेडियम जम्मू में रखे गए हैं। प्रशासन की ओर से उपयुक्त जमीन उपलब्ध करवाने के साथ ही एक महीने के भीतर इन ढांचों को स्थापित कर बुनियादी सुविधाएं मुहैया करवा दी जाएंगी।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें