फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: प्रदेशभर में कुल 4239 युवा क्लबों का हुआ गठन, मिलेगी नई पहचान

Fri, 13 Aug 2021 06:28 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

मिशन मोड पर कार्य करते हुए दो माह के भीतर समयबद्ध तरीके से युवा क्लबों का गठन किया गया है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युवाओं को उनके समग्र कल्याण के लिए सकारात्मक रूप से शामिल करने को मिशन यूथ ने पूरे केंद्र शासित प्रदेश में युवा क्लबों का गठन पूरा किया है। इसके माध्यम से युवाओं को स्वयंसेवी कार्यक्रम से समाज में सार्थक बदलाव लाने का मौका मिलेगा। युवा परिवर्तन-निर्माताओं के रूप में एक नागरिक पहचान विकसित करेंगे। 

विज्ञापन


इस उद्देश्य को साकार करने के लिए युवा क्लबों का गठन किया गया है। 17 जून को हुई अपनी पहली बैठक में उपराज्यपाल की अध्यक्षता में मिशन यूथ के शासी निकाय द्वारा इस पहल को प्रासंगिक रूप से अनुमोदित किया गया था। मिशन मोड पर कार्य करते हुए दो माह के भीतर समयबद्ध तरीके से युवा क्लबों का गठन किया गया है।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: सोपोर में आतंकी हमला, सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर दहशतगर्दों ने फेंका ग्रेनेड   
विज्ञापन
विज्ञापन


युवा क्लबों के जिलेवार आंकड़ों के अनुसार अनंतनाग में 335 युवा क्लब, जम्मू में 305, बांदीपोरा में 151, डोडा में 237, बारामूला में 402, कठुआ में 257, बडगाम में 296, किश्तवाड़ में 111, गांदरबल में 126, पुंछ में 229, कुलगाम में 178, राजौरी में 315 युवा क्लब हैं। प्रदेश में कुल 4239 युवा क्लब बने हैं। मिशन यूथ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ शाहिद इकबाल चौधरी की देखरेख में सभी उपायुक्तों के अथक प्रयासों से इन समूहों का गठन किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें