फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: चौबीस घंटे के भीतर प्रदेश में 89 नए मरीज मिले, 835 लोग गवां चुके हैं जान

Thu, 02 Sep 2021 11:16 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

जम्मू कश्मीर में 89 नए संक्रमित मामले मिले, जिसमें कश्मीर संभाग से 73 मामले हैं। सात जिलों में कोई नया संक्रमित मामला नहीं मिला है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में कोरोना का बढ़ता संक्रमण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी श्रीनगर में कोविड संक्रमण का प्रसार लगातार बढ़ रहा है। पिछले कई दिन से जिले में मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। वीरवार को सबसे अधिक 48 संक्रमित मामले मिले। चिंता यह है कि यह सभी मामले स्थानीय स्तर के हैं। प्रदेश में इसी जिले में सर्वाधिक 546 सक्रिय मामले हैं, जबकि अब तक 835 लोग कोविड से जान गंवा चुके हैं।

विज्ञापन


इस बीच जम्मू कश्मीर में 89 नए संक्रमित मामले मिले, जिसमें कश्मीर संभाग से 73 मामले हैं। सात जिलों में कोई नया संक्रमित मामला नहीं मिला है। राहत यह रही कि पिछले चौबीस घंटे में प्रदेश में किसी कोविड संक्रमित मरीज की मौत नहीं हुई है। प्रदेश में जिला सांबा, कठुआ, उधमपुर, गांदरबल, बांदीपोरा, अनंतनाग और पुलवामा में कोई नया संक्रमित मामला नहीं मिला है।

बडगाम में 11 और जिला जम्मू में चार संक्रमित मामले मिले। जिला रियासी, रामबन, पुंछ, किश्तवाड़, डोडा, राजोरी, कुलगाम, शोपियां, कुपवाड़ा और बारामुला प्रत्येक में दस से कम संक्रमित मामले मिले हैं। वर्तमान में प्रदेश में 1320 सक्रिय मामले हैं, जिसमें कश्मीर संभाग से 1047 मामले हैं। अब तक प्रदेश में 4409 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: प्रदेश में मानसून आखिरी पड़ाव पर, आसमान से सामान्य से 30 फीसदी कम पानी बरसा
विज्ञापन


जम्मू में एक दिन में रिकार्ड टीकाकरण
प्रदेश में कोविड टीकाकरण में तेजी लाई गई है। प्रदेश में गत दिनों लगातार एक लाख से ऊपर लोगों का दैनिक आधार पर टीकाकरण किया गया। जिला जम्मू में वीरवार को रिकार्ड 29000 हजार लोगों का टीकाकरण किया गया।  जो अब तक का एक दिन में सबसे अधिक है। इससे पहले रविवार को 24 हजार और मंगलवार को 26 हजार को टीके लगाए गए थे। शिक्षकों के लिए विशेष टीकाकरण अभियान जारी है। रणवीर हायर सेकेंडरी और शास्त्री नगर हायर सेकेंडरी स्कूल में तीन सौ से अधिक लोगों का टीकाकरण किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें