फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: नाबार्ड की हिमायत योजना में धांधली, एसीबी के छापे के बाद एफआईआर दर्ज

Thu, 02 Sep 2021 11:07 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

एसीबी की टीम ने रेल हेड कांप्लेक्स के कार्यालय में मारा छापा, रिकार्ड जब्त। टीम ने योजना के तहत दिए गए लाभ और इससे जुड़ीं तमाम तरह की जानकारी ली।
विज्ञापन
नाबार्ड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) की हिमायत योजना में धांधली के आरोपों पर वीरवार को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने  रेल हेड कांप्लेक्स स्थित कार्यालय में छापा मारा। टीम ने योजना के तहत दिए गए लाभ और इससे जुड़ीं तमाम तरह की जानकारी ली। संबंधित दस्तावेज जब्त किए। बताया जा रहा है कि करोड़ों रुपये की धांधली की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। एसीबी ने इस संबंध में प्राथमिकी भी दर्ज की है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जम्मू कश्मीर की हिमायत योजना को नाबार्ड के तहत वित्तीय राशि दी जाती है। उक्त योजना के तहत बेरोजगार युवाओं को छह माह का प्रशिक्षण देकर रोजगार मुहैया कराने के लिए वित्तीय मदद दी जाती है। कोर्स के लिए भी कुछ राशि दी जाती है। बताया जा रहा है कि कई युवाओं के नाम पर कोर्स की राशि और योजना के तहत दी जाने वाली वित्तीय मदद में करोड़ों रुपये की धांधली की गई है।

एसीबी के पास इसकी शिकायतें आने के बाद वीरवार को एसीबी की टीम ने छापे मारे। सुबह से लेकर देर शाम तक एसीबी की टीम ने नाबार्ड के कार्यालय का रिकार्ड खंगाला। इस दौरान पिछले तीन साल में हिमायत योजना के तहत दी गई कितने युवाओं को कितनी वित्तीय राशि की जानकारी ली गई।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: प्रदेश में मानसून आखिरी पड़ाव पर, आसमान से सामान्य से 30 फीसदी कम पानी बरसा
विज्ञापन


हिमायत योजना के तहत धांधली की शिकायत पर नाबार्ड कार्यालय में कार्रवाई की गई है। अफसरों से पूछताछ की गई, कुछ रिकार्ड जब्त किया गया है। एफआईआर दर्ज कर मामले में आगे की छानबीन की जा रही है। अभी कुछ मिला नहीं है। -आनंद जैन, निदेशक (एसीबी)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें