फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: पेड़ पर लटकती मिली 10 साल की बच्ची, पिता ने कहा- डांट लगा दी थी, पुलिस कर रही मामले की जांच

Fri, 03 May 2024 04:32 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

एक 10 साल की बच्ची पेड़ पर फंदे पर लटकती हुई मिली। अब उसने खुदकुशी की या फिर हत्या हुई। यह जांच का विषय है।
विज्ञापन
Crime Scene - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू शहर के सरवाल स्थित शिवनगर क्षेत्र एक 10 साल की बच्ची पेड़ पर फंदे पर लटकती हुई मिली। अब उसने खुदकुशी की या फिर हत्या हुई। यह जांच का विषय है। पुलिस ने मौका ए वारदात से जांच के जरूरी सबूत जुटाए हैं।

विज्ञापन


इस मामले में बच्ची के पिता रांजरा का कहना है कि घर में किसी बात को लेकर बहस हुई थी। बच्ची को कुछ डांटा भी था। इसके बाद वह घर से बाहर चली गई। बता दें कि बच्ची का शव घर के बाहर एक पेड़ पर कपड़े से लटकता हुआ मिला। 

चौंकाने वाली बात यह है कि 10 साल की बच्ची भी खुदकुशी कर सकती है, यदि ऐसा है तो। इससे पहले कभी इस तरह का मामला सामने नहीं आया है। उधर, बाड़ी ब्राह्मणा में भी एक महिला फंदे पर लटकती हुई मिली। सीमा देवी अपने ही घर में पंखे पर लटकती पाई गई। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत के आदेश पर दुष्कर्म के दो केस दर्ज

जम्मू। अदालत के आदेश पर शहर के दोमाना और त्रिकुटा नगर थाने में दुष्कर्म के दो केस दर्ज किए गए हैं। पुलिस मामलों की जांच कर रही है। अभी तक कोई गिरफ्तार नहीं किया गया है।

दोमाना थाने में दर्ज मामले में युवती ने आरोप लगाया कि एक युवक उसकी पहचान का है। कुछ दिन पहले उसने कार में लिफ्ट दी और इसके बाद उसे एक सुनसान जगह ले गया जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं त्रिकुटा नगर थाने में दर्ज केस में युवती ने बताया कि एक युवक ने अपना नाम बदलकर सोशल मीडिया पर दोस्ती की। इसके बाद उसके साथ संपर्क किया। एक दिन उसे कहीं ले गया और मौका पाकर दुष्कर्म किया। दोनों मामलों में पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें