हिरासत में लिए संदिग्ध लोगों से की जा रही पूछताछ
एसडीपीओ रामनगर मंजीत सिंह ने बताया कि लगातार सुरक्षा बल पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश में जुटे हैं। फिलहाल, अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। संदेह के चलते हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ जारी है। अभी तक सिर्फ यही बात सामने आई है कि आतंकियों ने बंदूक के बल पर उनके घर में खाना खाया ओर चले गए।
एसएसपी ने बलिदानी वीडीजी के परिवार को दी एक लाख की मदद
एसएसपी जोगिंदर सिंह ने वीरवार को बसंतगढ़ के पोनारा गांव का दौरा कर बलिदानी मोहम्मद शरीफ के परिवार को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद दी है। उन्होंने प्रेसवार्ता में बताया कि बलिदानी का परिवार हमारा है। इस बात का दुख है कि उनकी जान चली गई और गर्व भी है कि वह देश के लिए बलिदान हुए और यह बहादुरी से लड़े।
सरकार की ओर से प्रभावित परिवार के संबंध में पूरी जिम्मेदारी निभाएंगे। परिवार की हर संभव सहायता की जाएगी। फिलहाल अभी परिवार को एक लाख रुपये की सहायता दी है।