बाबरी मस्जिद के विध्वंस की 25वीं बरसी पर आतंकी संगठन अलकायदा से जुड़े कश्मीरी ग्रुप अंसार-गजवात-उल-हिंद ने बुधवार को घाटी में पोस्टर बांटने के साथ-साथ बाबरी मस्जिद विध्वंस के खिलाफ नई दिल्ली से बदला लेने की धमकी दी है।
वीडियो में दिख रहे आतंकी ने सुल्तान जाबुल अल-हिंदी के झूठे नाम से यह संदेश पढ़ता दिख रहा है। आतंकी की बोलचाल से यह समझा जा सकता है कि उसे हिंदी बोलने ठीक से नहीं आती है।
अंसार द्वारा जारी वीडियो में दिख रहे आतंकी ने भारत के मुसलानों को हिंदुओं के खिलाफ भड़काते हुए कहा कि हिंदु युद्ध कि तैयारी कर रहे हैं और हमें उनके मिशन को असफल करने के लिए देश का हर मुस्लिम चाहे वे बच्चा हों या बुजुर्ग, पुरुष हो या फिर महिला हम सभी को इनके खिलाफ लड़ना होगा।
वीडियो में आतंकी ने भारत के प्रत्येक मुसलान को जिहाद में शामिल होने की गुजारिश की है। आपकों बता दें कि आतंकी संगठन अंसार-गजवात-उल-हिंद का प्रमुख जाकिर मूसा है। खुफिया एजेंसियों के सूत्रों ने मुताबिक वीडियो के बारे में आधिकारक तौर पर अभी कोई बयान जारी नहीं किया गया है और न ही किसी प्रकार कि आधिकरिक पुष्टि की गई है।