बसोहली की ईशा अंदोत्रा के बाद एक और बेटी ने अपनी सुरीली आवाज से लोगों को अपना मुरीद बना लिया है।
राजबाग की जसप्रीत कौर का विडियो यू ट्यूब और फेसबुक पर वायरल हो गया है। श्रेया घोषाल की आवाज में गाया गाना ‘तुमको देखके यूं लगता है...’ लोगों की जुबान पर एकबार फिर चढ़ चुका है।
सोशल नेटवर्किगिं पर जसप्रीत के दो गाने वायरल हुए हैं, जिसमें उनकी गायकी को चाहने वालों का आंकड़ा ढाई लाख को पार करता नजर आ रहा है। बीस साल की जसप्रीत ने बताया कि वह राजकीय डिग्री कॉलेज से आर्ट्स विषय में ग्रेजुएशन कर रही हैं और उनका फोकस पढ़ाई पर है। जसप्रीत ने बताया कि इससे पहले पुलिस द्वारा आयोजित छूना है आसमान प्रतियोगिता में वह कठुआ में पहला स्थान हासिल कर चुकी हैं और संभाग स्तर पर रनर अप रहीं।