फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर : घाटी से आईएसआईएस के तीन ऑपरेटिव गिरफ्तार, आठ स्थानों पर छापे

Mon, 11 Oct 2021 01:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

डिजिटल सबूत मिले, वॉयस ऑफ हिंद के जरिये युवाओं में कट्टरता का बोया जा रहा था बीज।
विज्ञापन
छापे के दौरान... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कट्टरता का ऑनलाइन पाठ पढ़ा रहे आईएसआईएस की वॉयस ऑफ हिंद पत्रिका के प्रकाशन मामले में एनआईए ने श्रीनगर व अनंतनाग के आठ स्थानों पर छापे मारे। इस दौरान तीन ऑपरेटिव को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान कई आपत्तिजनक सामग्री, डिजिटल सबूत, मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट, हार्ड डिस्क आदि बरामद किए गए।

विज्ञापन

 
एनआईए के अनुसार छापे के दौरान श्रीनगर के छत्ताबल से तौहीद लतीफ उर्फ लिमन, सोलिना के सुहैल अहमद व खानयार के अफसान परवेज को गिरफ्तार किया गया। यह सूचना मिली थी कि आईएसआईएस ने मुस्लिम युवाओं में कट्टरता का विष वमन कर उन्हें भारत के खिलाफ जिहाद के लिए तैयार करने की साजिश रची है। इसके लिए ऑनलाइन दुष्प्रचार शुरू किया गया है। 

छद्म नाम से ऑनलाइन सामग्री डालकर आईएसआईएस में युवाओं की भर्ती कराई जा रही है। एनआईए ने 29 जून को मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जांच में पता चला कि ये सभी पाकिस्तान तथा अफगानिस्तान में आईएसआईएस ऑपरेटिव के संपर्क में थे। इन चारों के कश्मीर के सहयोगी आईएसआईएस की गतिविधियों को ऑनलाइन भी संचालित कर रहे हैं। 
विज्ञापन


इसमें आतंकी संगठन के दुष्प्रचार मैगजीन वॉयस ऑफ हिंद के लिए सामग्री जुटाना तथा उसका अनुवाद करना शामिल है। सूत्रों ने बताया कि अनंतनाग में कुछ सरकारी मुलाजिमों के आवास पर भी छापे मारे गए। अनंतनाग में जलशक्ति विभाग के एक कर्मचारी, एक मोबाइल शॉप संचालक, पीडीडी में कैजुअल लेबर के घर कार्रवाई की गई। इन्हें हिरासत में लेकर अच्छाबल पुलिस थाना में पूछताछ की गई। 
 

विज्ञापन

बांदीपोरा में टीआरएफ मॉड्यूल का भंडाफोड़, चार मददगार गिरफ्तार

टीआरएफ के मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने चार मददगारों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही बांदीपोरा जिले के हाजिन इलाके में पांच अक्तूबर को नायदखाई सूमो स्टैंड अध्यक्ष मोहम्मद शफी लोन उर्फ सोनू की हत्या के मामले को सुलझाने का दावा किया है। आतंकियों ने इस दिन श्रीनगर में कश्मीरी पंडित दवा कारोबारी एमएल बिंदरू तथा बिहार के गोलगप्पा विक्रेता वीरेंद्र पासवान के साथ ही सोनू की हत्या कर दी थी। 

पुलिस ने बताया कि बांदीपोरा पुलिस की एक विशेष टीम को मामले की जांच सौंपी गई थी। पूरी तरह से मानवीय और तकनीकी पुष्टि के बाद टीआरएफ  से जुड़े आतंकवादियों के चार सहयोगियों को गिरफ्तार करके मॉड्यूल का भंडाफ ोड़ किया गया। गिरफ्तार टीआरएफ मददगारों में तारिक अहमद डार उर्फ  तारिक खौचा, मोहम्मद शफ ी डार, मुदासिर हसन लोन और बिलाल अहमद डार उर्फ  साहेब खौचा हैं। हालांकि, हत्या में शामिल आतंकवादियों का एक सहयोगी इम्तियाज अहमद डार उर्फ कोटरू फ रार है और उसके आतंकी संगठन में शामिल होने की आशंका है।

पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान यह सामने आया कि लोन की हत्या पाकिस्तान निवासी लश्कर-ए-ताइबा के हैंडलर लाला उमर के इशारे पर की गई। नापाक साजिश को अंजाम देने के लिए साजिश शाहगुंड, हाजिन इलाके के लश्कर-ए-ताइबा (टीआरएफ) मॉड्यूल द्वारा रची गई थी। मॉड्यूल ने पूरी तरह से रेकी की और उसकी सभी गतिविधियों पर करीब से नजर रखी गई। घटना के दिन एक मददगार ने सूमो स्टैंड अध्यक्ष को गुंडबून में बैठक के लिए बुलाया। इस दौरान पहले से घात लगाए मॉड्यूल के अन्य सदस्यों ने गोली मारकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें