फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: सरकार बनाने के लिए गठबंधन जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर चुनाव में शानदार जीत के बाद पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने अवाम का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा, जनता पुरानी सरकार से परेशान थी और उन्होंने हमें सबसे बड़ी पार्टी के रूप में चुना है। उन्होंने कहा, यह स्पष्ट बहुमत नहीं है न ही हमने इस तरह से सोचा था।
विज्ञापन


सरकार बनाने के ऊपर उन्होंने कहा, हम ऐसी सरकार बनाना चाहते हैं जो एक विकासात्मक एजेंडे के साथ जनहित में काम करे। महबूबा ने कहा, अभी चुनावी नतीजे आए हैं अभी हम पार्टी मीटिंग के बाद किसी नतीजे पर पहुंचेंगे। हम किसी तरह की जल्दबाजी नहीं करना चाहते।

सोनावर से हार पर सवाल करने पर पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, ये तो मुझे मालूम था कि सोनावर का जिला हमारे लिए मुश्किल होना था। उमर ने कहा, एंटी इंकम्बेंसी ने भी काम किया है।
विज्ञापन


बाढ़ के समय हई तबाही का नुकसान भी हमें उठाना पड़ा है। उमर का कहना है कि मौजूदा हालात और संसाधनों में हमारी सरकार इससे बेहतर नहीं कर सकती थी। ये हमारी नहीं पीडीपी की हार है, इतना होने के बाद भी वह पुर्ण बहुमत नहीं ला पाई।

गठबंधन सरकार पर बोलते हुए उमर ने कहा, हमारे पास अभी तक किसी तरह का ऑफर नहीं आया है न ही मैं किसी ऑफर के इंतजार में हूं। मैं अपनी पार्टी के साथ छह साल तक विपक्ष में बैठने को तैयार हूं। आगे उमर ने कहा, इन सीटों के साथ पीडीपी और कांग्रेस सरकार बनाने की स्थिति में नहीं हैं।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उमर ने कहा, कांग्रेस ने साबित कर दिया कि राजनीति में कोई दोस्त या दुश्मन नहीं होता। बता दें कि कांग्रेस ने पीडीपी को समर्थन देने की पहल की है, जबकि अब तक नेंका के साथ सरकार में रही कांग्रेस पीडीपी को हर मौके पर कोसती थी।

22-22 पर भाजपा और पीडीपी

जम्मू-कश्मीर में शानदार प्रदर्शन पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सभी विजयी प्रत्याश‌ियों के साथ ही कार्यकर्ताओं को बधाई दी। शाह ने कहा, जनता ने भाजपा और मोदी सरकार को पसंद किया है।

केंद्र सरकार के बीते छह महीनों के बेहतरीन कामकाज के कारण ही जनता ने यह फैसला दिया है। शाह ने कहा, आने वाले दिनों में कांग्रेस मुक्त भारत का अभियान और आगे जाएगा।

सरकार बनाने के मुद्दे पर शाह ने कहा कि सारे विकल्प खुले हैं, थोड़ा इंतजार कीजिए।

चुनाव आयोग के अनुसार अब तक रियासत की 68 सीटों का रिजल्ट जारी किया जा चुका है। इसमें से 22 सीटों भाजपा के खाते में गई हैं, आठ सीटें कांग्रेस के खाते में, 12 नेकां, 22 पीडीपी, पीपल्स कांफ्रेंस को दो को और दो सीट निर्दलीय के खाते में गई है।

नेंका के हाथ से गांदरबल सीट भी गई

ताजा नतीजों के हिसाब से अमीराकदल से पीडीपी के सईद मोहम्मद बुखारी ने नेकां के नास‌िर असलम वानी को 5341 वोटों से हराया। ब‌िजवेहरा से पीडीपी के के उम्मीदवार अब्दुल रहमान भट ने नेकां के बशीर अहमद शाह को 2868 वोटों से पटखनी दी।

देवसर में कांग्रेस मोहम्मद अमीन भट ने पीडीपी के मोहम्मद सरताज मदनी को 1511 वोटों से हराकर सीट पर कब्जा क‌िया। डोडा से भाजपा के प्रत्याशी शक्त‌िराज ने नेकां के अब्दुल माज़‌िद वानी को 4040 वोटों से हराया।

गांदरबाल से नेकां के उम्मीदवार इश्फाक अहमद शेख ने पीडीपी के काजी मोहम्मद अफजल को 597 वोटों से हराया। गूल अरनास से नेकां के उम्मीदवार एजाज अहमद खान ने भाजपा के कुलदीप राज दूबे को 6878 मतों से हराकर सीट पर कब्जा क‌िया।

गुलाब गढ़ से कांग्रेस के उम्मीदवार मुमताज अहमद ने नेकां के अब्दुल गनी मल‌‌िक को 1816 वोटों से पटखनी दी। गुलमर्ग से पीडीपी के उम्मीदवार मों. अब्बास वानी ने कांग्रेस के गुलाम हसन मीर को 2811 वटों से हराया।

पांपोर सीट पर कड़ा रहा मुकाबला

चुनाव आयोग के अनुसार होमसाली बाग से नेकां के उम्मीदवार एबी माज़‌िद ने पीडीपी के अब्दुल गफ्फार सोफी को 1269 वोटों से हराकर सीट पर कब्जा क‌िया।

कंगन सीट से नेकां के प्रत्याशी अल्ताफ अहमद ने पीडीपी के बशीर अहमद मीर को 1432 वोटों से हराकर पटखनी दी। कठुआ से भाजपा के राजीव जसरोत्रा ने बीएसपी के सोमराज मजोत्रा को 6806 मतों से हराकर सीट पर कब्जा जमाया।

लोलाब से पीडीपी उम्मीदवार अब्दुल हक खान ने नेकां से जमशीद लोन को 2870 मतों से हराकर सीट को अपने नाम क‌‌िया। पांपोर से पीडीपी के उम्मीदवार जहूर अहमद मीर ने नेकां के यावर अली अबास को 3498 मतों से हराया।

राजोरी में भाजपा की करारी हार

चुनाव आयोग के अनुसार अब तक रियासत की 45 सीटों का रिजल्ट जारी किया जा चुका है। इसमें से 18 सीटों भाजपा के खाते में गई हैं, चार सीटें कांग्रेस के खाते में, सात नेकां, 15 पीडीपी को और एक सीट निर्दलीय के खाते में गई है।

मढ़ से भाजपा के सुखानंद कुमार ने नेंका के आदित्य कुमार सढोत्रा को 11,612 वोटों से हराया।
नुबरा से कांग्रेस के देलदन नंगेल नेंका के त्सेतां नामग्याल को 1,618 वोटों से हराया।

पुलवामा से पीडीपी के मोहम्मद खलील बंद ने नेंका के गुलाम नबी बानी को 1,032 वोटों से हराया।
राजोरी से पीडीपी के कुमर हुसैन ने भाजपा के चौधरी ताल‌िब हुसैन को 2,490 वोटों से हराया।

राजपोरा से पीडीपी के एचए दरबू ने नेंका के मोहीउद्दीन मीर को 4,273 वोटों से हराया।
ब‌िश्नाह सीटे से नेकां के उम्मीदवार कमल वर्मा ने भाजपा के अश्वनी कुमार शर्मा को 2986 वोटों से पटखनी दी।

हब्बा कदल से नेकां के शमीम फ‌िरदौस ने भाजपा के मोती कौल को 2359 वोटों से हराया।

अब तक भाजपा बढ़त में

चुनाव आयोग के अनुसार अब तक रियासत की 42 सीटों का रिजल्ट जारी किया जा चुका है। इसमें से 18 सीटों भाजपा के खाते में गई हैं, तीन सीटें कांग्रेस के खाते में, सात नेकां, 13 पीडीपी को और एक सीट निर्दलीय के खाते में गई है। वहीं च‌िनैनी से भाजपा के दीनानाथ ने कांग्रेस के किशन चंद्र को 20,332 वोटों से शिकस्त दी।

हजरतबल से पीडीपी की आसिया ने नेकां के मोहम्मद सईद को 3400 वोटों से हराया। जम्मू ईस्ट से भाजपा के राजेश गुप्ता ने कांग्रेस के विक्रम मल्हौत्रा को 12,949 वोटों से हराया।

कालाकोट से भाजपा के अब्दुल घानी कोहली ने नेकां के रच्छपाल सिंह को 6,179 वोटों से हराया। मेंढर से नेंका के जावेद अहमद राणा ने पीडीपी के मोहम्मद महरूफ खान को 9,025 वोटों से हराया।

राफियाबाद से पीडीपी के यावर अहमद मीर ने कांग्रेस के अब्दुल गनी वकील को 2,334 वोटों से हराया। पट्टन से पीडीपी के इमरान राजा अंसारी ने नेकां के अगा सैयद महमूद को 9,334 वोटों से हराया।

संग्रामा से पीडीपी के सैयद अहमद बुखारी ने कांग्रेस के एसएन लोन को 1,754 वोटों से हराया। सोपोर सीट से कांग्रेस के अब्दुल राश‌िद डार ने पीडीपी के नाजिर अहमद को 2,755 वोटों से हराया।

सूरनकोट से कांग्रेस के चौधरी मोहम्मद अकरम ने नेकां के चौधरी मुश्ताक अहमद शाह 8,064 वोटों से हराया। उधमपुर से निर्दलीय उम्मीदवार पवन कुमार गुप्ता ने पैंथर्स पार्टी के बलवंत सिंह मनकोटिया को 14,650 वोटों से शिकस्त दी। जैदीबल से पीडीपी के आब‌िद हुसैन अंसारी ने नेंका के पीर अहमद को 3,003 वोटों से हराया।

बीरवाह सीट पर 902 वोट से जीते उमर

सोनावर से हारने के बाद उमर अब्दुल्ला के लिए बीरवाह से अच्छी खबर आई है। उमर बीरवाह सीट पर 902 वोटों से जीत गए हैं। इससे पहले खबर आई थी कि उमर बीरवाह सीट से हार गए हैं।

Dear @IndiaToday please don't be so quick to write my political obituary. Request you check Beerwah result again. Thank you.— Omar Abdullah (@abdullah_omar) December 23, 2014


जम्मू-कश्मीर चुनाव में अब तक की सबसे बड़ी जीत जम्मू वेस्ट सीट पर दर्ज की गई है। जम्मू वेस्ट से भाजपा के सतपाल शर्मा ने कांग्रेस के सुरेंद्र सिंह श‌िंगारी को 50,629 वोटों से हराया, यह अब तक सबसे बड़ी वोट मार्जिन है।

वहीं, गांधीनगर सीट से भाजपा के कविंद्र गुप्ता ने कांग्रेस के रमन भल्ला को 16,777 से पटकनी दी।

बटमालू से पीडीपी के नूर मोहम्मद शेख ने नेकां के मोहम्मद इरफान शाह को 4,327 वोटों से हराया है। बिलावर से भाजपा के निर्मल कुमार सिंह ने कांग्रेस के मनोहर लाल शर्मा को 17,975 वोटों से हराया।

दरहाल से पीडीपी के चौधरी जुल्फीकार अली ने नेकां के चौधरी लियाकत अली को 5,068 वोटों से हराया। रायपुर दोमाना से भाजपा के बाली भगत ने कांग्रेस के मुलाराम को 32,143 वोटों से हराया।

भाजपा के खाते में आई कई सीटें

जम्मू-कश्मीर चुनाव में मतगणना अंतिम दौर में है। अभी-अभी मिली जानकारी के अनुसार भाजपा प्रत्याशी जीवन लाल ने बानी सीट से नेकां प्रत्याशी गुलाम हैदर मलिक को 4,412 वोटों से हराया है।

वहीं ईदगाह से नेकां के मुबारक अहमद गुल ने पीडीपी के अली मोहम्मद वानी को 608 वोटों से हराया है। गुरेज सीट पर नेकां के नजीर अहमद खान ने कांग्रेस के फकीर मोहम्मद खान को 141 वोटों से हरा दिया है।

करनाह सीट पर पीडीपी के राजा मंजूर अहमद ने नेकां के रहमान खान को 5,775 वोटों से हराया है। नगरोटा सीट पर नेकां के देवेंद्र सिंह राणा ने भाजपा के नंद किशोर को 4,448 वोटों से शिकस्त दी।

रामबन सीट से भाजपा के नीलम कुमार लांगेह को नेकां के डा. चमन लाल को 5,364 वोटों से हराया। रणबीर स‌िंह पुरा से भाजपा के डा. गगन भगत ने पीडीपी के भुषण लाल को 13,610 वोटों से हराया।

सुचेतगढ़ से भाजपा के श्याम लाल चौधरी ने नेकां के टीएस टोनी को 9,417 वोटों से हराया।

उमर के लिए बीरवाह से आई बुरी खबर

जम्मू-कश्मीर चुनाव मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के लिए बुरी खबर लेकर आए हैं। खबर है कि सोनावर के बाद उमर अपनी दूसरी सीट बीरवाह से भी हार गए हैं। कांग्रेस के नाजिर अहमद खान ने उमर को हराया है। हालांकि चुनाव आयोग ने इसकी पुष्ट‌ि नहीं की है।

इससे पहले वह सोनावर सीट पर अशरफ मीर से हार चुके हैं। छह साल मुख्यमंत्री रहे उमर को जनता ने इस तरह नाकार दिया इसकी उम्मीद किसी ने नहीं की थी।

उमर सरकार में व‌ित्तमंत्री राठेर चरार-ए-शरीफ से हार गए है। अपने 37 साल के राजनीत‌िक कैर‌ियर ने पहली बार हारे है।

कांग्रेस के ल‌िए लेह से एक अच्छी खबर। कांग्रेस ने लद्दाख संभाग की नुब्रा और लेह सीटे जीत ली है। बनिहाल से भी कांग्रेस प्रत्याशी वीआर वानी जीत गए हैं। उन्होंने पीडीपी के बशीर अहमद रूनयाल को 4,349 वोटों से हराया है।

वहीं, जम्मू संभाग से एक और सीट भाजपा के खाते में चली गई है। पांच दिन पहले पीडीपी कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए हमले का शिकार हुए रविंद्र रैना ने भी नौशेरा से जीत दर्ज की है।

रैना पर पीडीपी कार्यकर्ताओं ने पांच दिन पहले रात के समय हमला किया था जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आई हैं।

कांग्रेस छोड़ भाजपा में शाम‌िल हुए लाल स‌िंह और आरएस पठान‌ियां ने अपनी-अपनी सीटें जीत ली हैं। बसोली से लाल स‌िंह ने नेकां के देवेंद्र स‌िंह को हराया।

जबक‌ि रामनगर से भाजपा की ट‌िकट पर पहली बार चुनाव लड़ रहे आरएस पठान‌ियां ने पैंथर्स पार्टी के हर्षदेव स‌िंह को हराया।

कांग्रेस के लिए बुरी खबर

जम्मू-कश्मीर से कांग्रेस के‌ लिए बुरी खबर है। तीन-तीन बार मंत्री रहे श्याम लाल, तारा चंद और रमन भल्ला तीनों हारते नजर आ रहे हैं।

कांग्रेस के दिग्गज नेता सैफुद्दीन सोज के बेटे सलमान सोज को बारामुला से करारी हार झेलनी पड़ी है। ताजा खबर है कि हंदवाड़ा से पूर्व अलगववादी नेता सज्जाद गनी लोन जीत गए हैं।

वहीं, छंब सीट से भाजपा प्रत्याशी किशन लाल जीत गए हैं। लांगेट सीट से निर्दलीय प्रत्याशी इंजीनियर राशिद जीते गए हैं। वहीं नगरोटा से नेकां के देंवेंद्र राणा ने भाजपा के नंद किशोर को हरा दिया है।

पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोनावर सीट से जीते अशरफ मीर को बधाई दी है। अशरफ ने उमर को करारी श‌िकस्त दी है।

Congratulations to Ashraf Mir for his victory in Sonwar. I wish him & the people all good luck for the next 6 years. He's now my local MLA.— Omar Abdullah (@abdullah_omar) December 23, 2014

श्रीनगर की 8 में से 5 सीटें पीडीपी के खाते में

पुंछ हवेली से पीडीपी के शाह मोहम्मद 19200 वोटों से जीत गए हैं। शाह ने अपने न‌िकटतम प्रतिद्वंदी नेकां के एजाज अहमद जान को हराया है।

वहीं अभी तक कश्मीर से म‌िल रही खबरों के अनुसार श्रीनगर की 8 में पीडीपी के खाते में 5 सीटें, बीजेपी को मिली 3 सीटें गई हैं।

जम्मू-कश्मीर चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। दो-दो सीटों से चुनाव लड़े मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला एक सीट से हार गए हैं। उमर को सोनावर सीट से पीडीपी के मोहम्मद अशरफ मीर ने हरा दिया है।

वहीं, अमीरा कदल से विजय होने के बाद पीडीपी प्रत्याशी अल्ताफ बुखारी ने जनता का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, यह लोगों के लिए लोगों की जीत है।

उमर अब्दुल्ला एक सीट से हारे

रियासत की 87 विधानसभा सीटों के लिए आज मतगणना हो रही है। ताजा अपडेट के अनुसार अनंतनाग से पीडीपी संरक्षक मुफ्ती मोहम्मद सईद जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस के हिलाल अहमद शाह को श‌िकस्त दी है।

वहीं कुपवाड़ा की करनाह सीट से पीडीपी के राजा मंजूर अहमद जीत गए हैं। उन्होंने नेकां के कैफ‌िल उर रहमान खान को हराया है। वहीं कारग‌िल सीट पर कांग्रेस के असगर अली पीडीपी के अनायत अली से चार हजार वोटों से आगे चल रहे है।

कठुआ सीट पर भाजपा के राजीव जसरोटिया बसपा के सोम राज मजोत्रा से सात हजार वोटों से आगे हैं। खान साहेब सीट से पीडीएफ सेक्युलर के हकीम मोहम्मद यासीन शाह ने पीडीपी के सैफुद्दीन भट्ट को एक हजार वोटों से पछाड़ दिया है।

किश्तवाड़ से पीएम मोदी ने भाजपा के प्रचार अभ‌ियान की शुरुआत की थी। किश्तवाड़ सीट पर भाजपा के सुनील कुमार शर्मा नेकां के सज्जाद अहमद किचलू से करीब डेढ़ हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

भाजपा की हिना भट्ट को करारी हार

रियासत की 87 विधानसभा सीटों के लिए आज मतगणना हो रही है। मतगणना के ताजा नजीतों के मुताब‌िक अमीराकदल से भाजपा प्रत्याशी हिना भट्ट को करारी हार का सामना करना पड़ा है। हिना को पीडीपी के सैयद मोहम्मद अल्ताफ बुखारी ने हराया है। इस सीट पर दूसरे स्‍थान पर नेकां के नासिर असलम वानी रहे हैं।

हब्बाकदल में नेकां के शमीम फ‌िरदोस ने पीडीपी के जफर मिराज को साढ़े तीन हजार वोटों से पीछे छोड़ दिया है। हंदवाड़ा से सज्जाद गनी लोन लगातार बढ़त बनाए हुए हैं।

हजरतबल से पीडीपी की अस‌िआ नेकां के मोहम्मद सईद को हजार वोटों से पीछे छोड़ दिया है। हीरा नगर से भाजपा प्रत्याशी कुलदीप राज ने 39,284 वोटों से जीते हैं उन्होंने कांग्रेस के गिरधारी लाल चलोत्रा को हराया है। इंद्रावल सीट से कांग्रेस के गुलाम मोहम्मद सरूरी ने भाजपा के तारिक हुसैन कीन पर आठ हजार वोटों की बढ़त बना ली है।

जम्मू ईस्ट से राजेश गुप्ता आठ हजार वोटों से आगे चल रहे हैं जबकि विक्रम मल्हौत्रा को पीछे कर दिया है। जम्मू वेस्ट से भाजपा के सतपाल शर्मा ने कांग्रेस के सुरेंद्र सिंह श‌िंगारी को 18,603 वोटों से पीछे कर दिया है। काला कोटे सीट पर भाजपा के अब्दुल गनी कोहली ने नेकां के रच्छपाल सिंह को दो हजार वोटों से पछाड़ दिया है।

बसोहली से लाल स‌िंह ने ली बढ़त

रियासत की 87 विधानसभा सीटों के लिए हो रही मतगणना की ताजा अपडेट के अनुसार ख्यानार सीट से नेकां के अली मोहम्मद सागर ने पीडीपी के मुहम्मद खुर्शीद आलम को हराकर जीत दर्ज कर ली है।

जम्मू-कश्मीर चुनावों की मतगणना की ताजा अपडेट के अनुसार अखनूर से भाजपा प्रत्याशी राजीव शर्मा ने बढ़त बनाते हुए कांग्रेस के श्याम लाल शर्मा को पीछे छोड़ दिया है।

भाजपा में शामिल हुए बसोहली सीट के प्रत्याशी लाल सिंह चार हजार वोटों से आगे चल रहे हैं उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र सिंह को काफी पीछे छोड़ दिया है।

दरहाल सीट से कांग्रेस के मोहम्मद इकबाद मलिक ने नेकां के चौधरी लियाकत अली को सात हजार वोटों से पीछे छोड़ दिया है।

देवसर सीट से कांग्रेस के मोहम्मद अमीन भट्ट ने पीडीपी के मोहम्मद सरताज मदनी को करीब डेढ़ हजार वोटों से पीछे छोड़ दिया है।

ख्यानार सीट से अली मोहम्मद सागर जीते

रियासत की 87 विधानसभा सीटों के लिए हो रही मतगणना की ताजा अपडेट के अनुसार ख्यानार सीट से नेकां के अली मोहम्मद सागर ने पीडीपी के मुहम्मद खुर्शीद आलम को हराकर जीत दर्ज कर ली है।

अपडेट के अनुसार गांधी नगर से कांग्रेस प्रत्याशी रमन भल्ला पीछे हो गए हैं उन्हें भाजपा के कव‌िंदर गुप्ता ने पछ़ाड दिया है।

इसके अलावा चरार ए शरीफ सीट पर पीडीपी के गुलाम नबी लोन नेकां के अब्दुल रहीम से 1558 वोटों से आगे चल रहे हैं। लोलाब से नबी शाह (पीडीपी) आगे चल रहे हैं वहीं कांगेस के असगर अली करगिल सीट से आगे चल रहे हैं।

कोकरनाग से पीडीपी उम्मीदवार अब्दुल रहीम फ‌िलहाल बढ़त बनाए हुए हैं। जबक‌ि नूराबाग नेकां की उम्मीदवार सकीना इट्टू आगे चल रही हैं।

हीरा नगर से भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की

जम्मू-कश्मीर मतणगना के ताजा नजीतों के अनुसार हीरा नगर से भाजपा उम्मीदवार कुलदीप राज ने पीडीपी के सूरज राज को हराते हुए शानदार जीत दर्ज की है।

अन्य रूझान के अनुसार जम्मू संभाग की भ्रदवाह सीट पर भाजपा के दलीप स‌िंह पीडीपी के शेख महबूब इकबाल से 1401 वोटों से आगे चल रहे हैं।

बड़गाम सीट पर नेकां के एसआर मेहदी ने पीडीपी के मुंताजिर को 1541 वोटों से पछ़ाड दिया है।

वहीं, पीडीपी प्रवक्ता नईम अख्तर ने कहा क‌ि अभी भविष्यवाणी करने के लिए समय नहीं है। सभी नतीजे आने तक का इंतजार करें। लोगों ने कांग्रेस और नेकां के ख‌िलाफ वोट क‌िए हैं। राज्य में नई ताकतें उभर कर आई हैं। हमें इसका ध्यान रखना चाह‌िए।

सज्जाद लोन को मिली भारी बढ़त

बिलावर सीट पीएम मोदी की रैली का लाभ भाजपा को मिल रहा है। जम्मू-कश्मीर की 87 विधानसभा सीटों के लिए जारी मतगणना में ताजा रूझानों के अनुसार बिलावर से भाजपा उम्मीदवार डा. निर्मल कुमार सिंह ने कांग्रेस के डा. मनोहर लाल शर्मा को सात हजार वोटों से पीछे छोड़ दिया है। वहीं बिश्नाह सीट पर भाजपा के अश्विनी कुमार शर्मा ने नेकां के कमल वर्मा को ढ़ाई हजार सीटों से पीछे कर दिया है।

हंदवाड़ा से सज्जाद गनी लोन अपने न‌िकटतम प्रतिद्वंदी नेकां के चौधरी मोहम्मद रमजान से 1320 वोटों से आगे चल रहे हैं।

जम्मू ईस्ट से भाजपा के उम्मीदवार राजेश गुप्ता अपने न‌िकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के व‌िक्रम मलहोत्रा से 3306 वोटों से आगे चल रहे हैं।

नेंका के सज्जाद क‌िचलू क‌िश्तवाड़ सीट से अपने न‌िकटतम प्रतिद्वंदी बीजेपी के सुनील कुमार शर्मा से 1787 वोटों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं।

जम्मू वेस्ट से भाजपा के उम्मीदवार सतपाल शर्मा अपने न‌िकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के सुरेंद्र स‌िंह श‌िंगारी से 4756 वोटों से आगे चल रहे हैं।

जम्मू शहर में भी कांटे की टक्कर

जम्मू-कश्मीर की 87 विधानसभा सीटों के लिए जारी मतगणना में समय के साथ रुझान लगातार बदल रहे हैं। अब तक 87 में से 86 सीटों का रूझान आ चुका है।

ताजा रूझानों के अनुसार पीडीपी 25 सीटों पर सबसे आगे है। भाजपा 22 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस 15 सीटों पर, नेशनल कांफ्रेंस 17 सीटों पर और अन्य के खाते में सात सीटें जाती दिख रही हैं।

खबर है कि, जम्मू ईस्ट और वेस्ट सीट पर भाजपा आगे चल रही है। गांधी नगर सीट पर योजना मंत्री रमन भल्ला भाजपा प्रत्‍याशी से आगे चल रहे हैं।

उपमुख्यमंत्री और कांग्रेसी नेता ताराचंद छंब सीट से अपने न‌िकटतम प्रतिद्वंदी से 10 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं।

अखनूर सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार अपने न‌िकटतम प्रतिद्वंदी से श्याम लाल शर्मा आगे चल रहे हैं।

नेकां के रतनलाल गुप्ता ने रुझानों के देखते हुए कहा क‌ि 'राज्य में सरकार के बनाने में नेशनल कांफ्रेस अहम रोल अदा करेगी।'

जम्मू कश्मीर में आए ताजा रुझानों के बाद बीजेपी के जम्मू ऑफिस में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर द‌िया है। वहीं दिल्ली दफ्तर पीएम मोदी की मौजूदगी में संसदीय दल ने भी मिठाई बांटी।

रेस से बाहर हुई हिना भट्ट

रियासत की 87 विधानसभा सीटों के लिए जारी मतगणना में समय के साथ रुझान लगातार बदल रहे हैं। अब तक अमीराकदल से आगे चल रही भाजपा प्रत्याशी हिना भट्ट पीछे हो गई हैं। हिना का कहना है कि चुनाव के नजीते जो भी होंगे वह उन्हें खुशी के साथ स्वीकार करेंगी।

बता दें कि हिना रेस से बाहर होती नजर आ रही हैं इस सीट पर पहले नंबर पर पीडीपी के सैयद अहमद अल्ताफ बुखारी चल रहे हैं जबकि दूसरे नंबर पर नेकां के नासीर असलम वानी हैं।

बता दें अखनूर सीट से कांग्रेस के श्याम लाल शर्मा आगे चल रहे हैं उन्होंने भाजपा के राजीव शर्मा को काफी पीछे छोड़ दिया है।

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट करके लिखा है कि, मैँ इवीएम के ल‌िए भगवान का शुक्रगुजार हूं, मुझे आज भी याद क‌ि मेरे शुरूआती चुनावों में मतदान पर्ची से हुआ करता था।

अब तक भाजपा सबसे बड़ी पार्टी

रियासत की 87 विधानसभा सीटों के लिए जारी मतगणना में  समय के साथ रूझान लगातार बदल रहे हैं। अब नौशेरा से भाजपा के उम्मीदवार रव‌िद्रं रैना अपने न‌िकटतम प्रतिद्वंदी से 2377 वोटों से आगे चल रहे हैं।

कुल 87 सीटों की में से 84 सीटों के रूझान आ चुके हैं। 84 में से पीडीपी 20 सीटों पर आगे चल रही है। नेशनल कांफ्रेंस 17 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। भाजपा के खाते में अब तक 23 सीटों के रूझान गए हैं। कांग्रेस 17 सीटों पर आगे चल रही है वहीं अन्य के खाते में सात सीटें जाती दिख रही हैं।

पीडीपी नेता त्रिलोचन स‌िंह बाजवा का कहना है क‌ि रुझानों में पीडीपी ट्रेंड कर रही है। क‌िसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं म‌िल रहा है। पार्टी क‌िसी अन्य पार्टी के साथ म‌िलकर ही सरकार बनाएगी।

उप मुख्यमंत्री पांच हजार वोटों से पीछे

रियासत की 87 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना शुरू हो चुकी है। समय के साथ रूझान लगातार बदल रहे हैं। अब तक उधमपुर से आगे चल रहे पैंथर्स पार्टी के बलवंत सिंह मनकोटिया अब पीछे छूट गए हैं।

वहीं पीडीपी के जावेद हुसैन बारामुला से आगे चले रहे हैं। वहीं नेकां प्रत्याशी मुबारक गुल ईदगाह सीट से आगे चल रहे हैं। अनंतनाग से पीडीपी के मुफ्ती मोहम्मद सईद ने कांग्रेस के ‌हिलाल अहमद शाह को काफी पीछे छोड़ दिया है।

उप मुख्यमंत्री ताराचंद छंब सीट से पांच हजार वोटों से पीछे हो गए हैं।

बनिहाल सीट पर कांग्रेस के विकास रसूल वानी ने नेकां के सज्जाद शाहीन को पछाड़ दिया है। बटमालू सीट पर पीडीपी के नूर मोहम्मद शेख नेकां के मोहम्मद इरफान शाह को पीछे छोड़ दिया है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जुगल किशोर का कहना है कि, भाजपा रियासत में सरकार बनाएगी, जनता ने पीएम नरेंद्र मोदी पर भरोसा जताया है।

सोनावार से उमर पीछे

रियासत की 87 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना शुरू हो चुकी है। शुरूआती रूझानों में रियासत की भाजपा और पीडीपी सबसे आगे बढ़त बनाए हुए है। ताजा रूझान में भाजपा के नौशेरा प्रत्याशी रविंद्र राणा करीब तीन हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

अनंतनाग से मुफ्ती मोहम्मद सईद ने बढ़त बनाई हुई है। बीरवाह से उमर अब्दुल्ला आगे चल रहे हैं, जबकि सोनावार से वह 1800 वोटों से पीछे हो गए हैं। खानयार में नेकां के अली मोहम्मद सागर आगे चल रहे हैं। राम नगर से भाजपा के आरएस पठानिया उधमपुर से पैंथर्स पार्टी के बलवतं सिंह मनकोटिया आगे चल रहे हैं।

वहीं उधमपुर से भाजपा के पवनगुप्ता पीछे चल रहे हैं। पैंथर्स पार्टी के हर्षदेव सिंह रामनगर में पीछे चल रहे हैं। कोकरनाग से कांग्रेस के पीरजादा सईद पीछे हैं। छंब में उप मुख्यमंत्री ताराचंद (कांग्रेस) पीछे चल रहे हैं।

मुफ्ती और उमर भी आगे

रियासत में चल रही मतणगना के शुरूआती रूझान काफी चौंकाने वाले हैं। जम्मू-कश्मीर के लद्दाख में भाजपा, नेकां और पीडीपी के खाते में एक-एक सीट जाती हुई द‌िखाई दे रही है।

भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन का कहना है कि कश्मीर से लेकर झारखंड तक कमल ही कमल दिखाई दे रहा है।

पीडीपी संरक्षक मुफ्ती मोहम्मद सईद अनंतनाग से आगे चल रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी भारी बढ़त बनाए हुए हैं। नौशेरा से पीडीपी के सुरेंद्र चौधरी दो हजार वोटों से आगे हैं। हंदवाड़ा से सज्जाद गनी लोन तो अमीरा कदल से भाजपा की हिना शफी भट्ट आगे चल रही हैं।

हिना और लोन ने बनाई बढ़त

हिना और लोन ने बनाई बढ़त
रियासत में चल रही मतणगना के शुरूआती रूझान काफी चौंकाने वाले हैं। बताया जा रहा है कि अनुच्छेद 370 पर बंदूक उठाने वाला बयान देने वाली भाजपा प्रत्याशी हिना शफी भट्ट अभी तक सबसे आगे चल रही हैं।

वहीं पीएम मोदी से मिलकर चर्चा में आए पूर्व अलगाववादी नेता सज्जाद लोन ने हंदवाड़ा में बढ़त बनाई हुई है। जम्मू संभाग में पीडीपी आगे चल रही है जबकि कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस भारी नुकसान में चल रही हैं।

भाजपा नेता अनिल बालुनी का कहना है कि भाजपा रियासत में इतिहास रचने जा रही है। वहीं, पीडीपी के संजय कौल का कहना है कि, देश में यह हवा बनाई जा रही है कि मोदी लहर अभी भी चल रही है।

अब तक 87 में से 68 सीटों के रूझान आ चुके हैं। बता दें कि अब तक के रूझानों में भाजपा 22 सीटों पर आगे चल रही है। पीडीपी ने 25 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है।

नेशनल कांफ्रेंस 14 सीटों के साथ तीसरे नंबर पर है। कांग्रेस के खाते में अब तक 6 सीटों के रूझान गए हैं जबकि अन्य दलों को एक सीट मिलती दिख रही है।

शुरूआती रूझान में भाजपा और पीडीपी आगे

रियासत की 87 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना शुरू हो चुकी है। शुरूआती रूझानों में भाजपा और पीडीपी सबसे आगे बढ़त बनाए हुए है।

रुझान    42/87
भाजपा   13
पीडीपी    19
नेकां    05
कांग्रेस    04
अन्य    01

हम रियासत में इतिहास रचने जा रहे हैं। पीएम मोदी की रैली में आई भीड़ ने ये साबित कर दिया है कि भाजपा जीतने जा रही है।
डा. जितेंद्र सिंह, केंद्रीय मंत्री, भाजपा

पीडीपी अपने दम पर सरकार बनाएगी, हमें रियासत में सरकार बनाने के लिए किसी के समर्थन की जरूरत नहीं पड़ेगी। मुफ्ती साहब ही हमारे अगले सीएम होंगे।
समीर कौल, प्रवक्ता, पीडीपी

अभी सीटों की संख्या के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता, लेकिन हम जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाएंगे। पीएम मोदी के नेतृत्व में हम जम्मू-कश्मीर में सरकार जरूर बनाएंगे।
जीवीएल नरसिम्मा राव, भाजपा

28 मतगणना केंद्रों पर होगी गिनती

रियासत की 87 विधानसभा सीटों के लिए आज मतगणना हो रही है। तमाम जिला हेडक्वार्टर में बनाए गए कुल 28 मतगणना केंद्रों पर सुबह आठ बजे से मतगणना का काम शुरू हो चुका है। आज ईवीएम से जिन्न बाहर निकलेगा और रियासत की 12वीं विधानसभा के लिए 87 सदस्यों की किस्मत खुलेगी।

मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, दो दर्जन मंत्री सहित 87 नेताओं के अगले छह साल के राजनीतिक भविष्य का फैसला आज होगा। सभी जिलों के असिस्टेंट रिटर्निंग अफसरों (एआरओ) के अलावा पांच हजार अधिकारियों की देखरेख में मतगणना का काम हो रहा है।

मतगणना केंद्रों की सुरक्षा के लिए अर्द्धसैनिक बलों की नियुक्ति की गई है। मतगणना की पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकार्डिंग की विशेष व्यवस्था की गई है। आयोग की तरफ से प्रत्येक घंटे की रिपोर्ट साथ-साथ प्रसारित की जाएगी।
विज्ञापन

सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

रियासत के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) उमंग नरूला के अनुसार कुपवाड़ा, डोडा और बारामुला में एक से ज्यादा मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। सुबह आठ बजे सबसे पहले पोस्टल बैलेट की मतगणना हुई। इसके बाद 8.30 बजे से ईवीएम पर सामान्य वोटों की गिनती शुरू की गई।

सीईओ के अनुसार विस्थापित कश्मीरियों के वोटों की गिनती जम्मू, दिल्ली और उधमपुर में हो रही है। यह पहला अवसर है, जब ऐसी व्यवस्था की गई है। मतगणना केंद्रों के आसपास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

कई मतदान स्थलों पर विशाल स्क्रीन और साउंड सिस्टम लगाए गए हैं, ताकि लोगों को मतगणना के पल-पल की जानकारी मिल सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें