श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर में शनिवार को हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में आए लोगों द्वारा ऐलान किए गए पैकेज का स्वागत किया। रैली में मौजूद युवा भी मोदी के विचारों से संतुष्ट दिखे। उन्होने मोदी से काफी उम्मीद जताई।
करीब 25 हज़ार की भारी संख्या में मोदी की रैली में भाग लेने पहुंचे लोगों में अधिकतर संख्या युवाओं की थी जो मोदी के विज़न से काफी प्रभावित हुए। उनका कहना था कि जिस तरह से मोदी देश के साथ साथ जम्मू कश्मीर राज्य को विकासशील बनाने के लिए संकल्पबंद हैं उससे उन्हे लगता है कि कश्मीर में खुशहाली दुबारा से लौटने में सफल होगी।
इसके इलावा उन्होंने संबोधन के दौरान मोदी द्वारा जम्मू कश्मीर के लिए ऐलाने गए 80 हज़ार करोड़ के पैकेज पर भी संतुष्टि जताई स्थानीय युवक अली मोहम्मद के अनुसार वह पिछले काफी समय से उम्मीद लगाए बैठे थे कि मोदी कश्मीर में कोई पैकेज का ऐलान करेंगे और आज जब उन्होंने यह ऐलान किया तो उन्हे काफी ख़ुशी हुई।