फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर किया ग्रेनेड अटैक, पुलिसकर्मी समेत 8 घायल

Mon, 04 Jun 2018 01:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
आतंकी हमला - फोटो : ani
विज्ञापन
आतंकियों ने एक बार फिर से सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर ग्रेनेड अटैक किया है। हमले में पुलिसकर्मी समेत 8 लोगों के घायल होने की खबर है।  जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के मुख्य चौक पर यह आतंकी हमला हुआ है। बाटपोरा चौक पर पुलिस नाका पार्टी पर आतंकियों ने हमला किया। 
विज्ञापन


पुलिस पार्टी पर ग्रेनेड फेंका और फिर फायरिंग भी की। इस हमले में एक बच्ची और पुलिसकर्मी समेत 8 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं एक लड़की की हालत गंभीर होने पर उसे श्रीनगर रेफर किया गया है। 

हमले के बाद आतंकी फरार हो गए। सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। 

 
Trending Videos

हाल ही में आतंकवादियों ने 14वां हमला किया है। घाटी में शुक्रवार को लगातार छह हमलों के बाद आतंकियों ने शनिवार की शाम श्रीनगर में कुछ ही घंटों के अंतराल में ताबड़तोड़ पांच घटनाओं को अंजाम दिया।

इसमें सीआरपीएफ के चार जवान व एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए। ताबड़तोड़ घटनाओं से दहशत है। घटना के बाद पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया।

पहली घटना में आतंकियों ने श्रीनगर शहर के फतेहकदल इलाके में सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड हमला किया। शाम को आतंकियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर ग्रेनेड दागा।

इसके फटने से तीन जवान व एक महिला घायल हो गई। घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

दूसरी घटना लाल चौक इलाके की बडशाह ब्रिज इलाके की है। यहां आतंकियों ने सीआरपीएफ पार्टी पर ग्रेनेड हमला किया। इसमें एक जवान समेत दो लोगों के मामूली रूप से घायल होने की सूचना है। 

तीसरी घटना में आतंकियों ने पुलिस कंट्रोल रूम को निशाना बनाया। ग्रेनेड पीसीआर के पीछे वाले मगरमाल बाग इलाके से दागा गया। हालांकि, इस हमले में कोई नुकसान नहीं हुआ। 

चौथी घटना बटमालू इलाके की है। यहां आतंकियों ने मोमिनाबाद में सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर ग्रेनेड दागा। ग्रेनेड कुछ दूरी पर गिरकर फटा, जिससे किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ।

पांचवीं घटना हरि सिंह स्ट्रीट की है। यहां भी आतंकियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर ग्रेनेड फेंका। हालांकि, इस घटना में भी किसी के घायल होने की खबर नहीं है। 

आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने श्रीनगर में हुए दो हमलों की जिम्मेदारी ली है। जैश प्रवक्ता के अनुसार फतेहकदल तथा बडशाह चौक पर हमले जैश आतंकियों ने किए हैं।
विज्ञापन

रविवार को आतंकियों ने पुलवामा में नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता अब्दुल रशीद के घर सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाया था।

इसके अलावा पुलवामा के त्राल में आतंकियों ने 42 राष्ट्रीय राइफल्स के आर्मी कैंप पर ग्रेनेड से हमला बोला था। हालांकि हमले में कोई हताहत नहीं हुआ था। 

2 मई यानि शनिवार को भी आतंकियों ने श्रीनगर में चार हमले किए थे। जिसमें 4 नागरिक और 4 सुरक्षाबल घायल हो गए थे। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें