फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैश आतंकियों का फोटो वायरल, आतंकी बनने जा रहे चार युवक धरे गए

Sun, 03 Jun 2018 02:17 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
आतंकियों की वायरल फोटो
विज्ञापन

जैश-ए-मोहम्मद के लगभग दो दर्जन आतंकियों के एक नए ग्रुप के पीर पंजाल स्थित नियंत्रण रेखा से होते हुए कश्मीर घाटी में घुसने के फोटो वायरल हुए हैं। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि वायरल फोटो की सत्यता की जांच की जा रही है। ज्ञात हो कि 31 मई को सुरक्षा एजेंसियों को घाटी में जैश आतंकियों के घुसने के इनपुट मिले थे।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार घुसपैठिए विभिन्न समूहों में विभाजित हो कर दक्षिण कश्मीर के त्राल, शोपियां और पुलवामा क्षेत्रों में छिपे हुए हैं। नए घुसपैठिए बहुत ट्रेंड और आधुनिक हथियारों से लैस हैं। दक्षिण कश्मीर में तैनात एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पुलवामा जिले में 11 नए जैश आतंकवादियों की उपस्थिति की पुष्टि की थी। इनमें से करीब 7-8 आतंकियों ने त्राल में डेरा डाला है।

विज्ञापन

आतंकी बनने जा रहे चार युवक धरे गए

आतंकी बनने जा रहे चार युवकों को पुलिस ने दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग इलाके से शनिवार को धरा। सूचना के आधार पर पुलिस ने इन युवकों के वाहन को रोका। पूछताछ में पता चला कि वे आतंकी संगठन में शामिल होने जा रहे हैं। इसके बाद उनकी काउंसिलिंग की गई। ज्ञात हो कि पिछले कुछ दिनों से घाटी में रोजाना दो-तीन युवाओं के आतंकी संगठन में शामिल होने के फोटो वायरल हो रहे हैं। ब्यूरो

काजीगुंड में चला कासो
दक्षिणी कश्मीर के काजीगुंड इलाके में शनिवार को सुरक्षा बलों ने कासो चलाया। आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर काजीगुंड इलाके के नुस्सू बद्रागुंड में घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस, राष्ट्रीय राइफल्स तथा सीआरपीएफ की ओर से चलाए गए अभियान में आतंकियों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा। पुलिस के अनुसार आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर अभियान चलाया गया था। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें