फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: CRPF कैंप पर हुए फिदायीन हमले में 5 जवान शहीद, दो आतंकी ढेर

Mon, 01 Jan 2018 08:22 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
अवंतीपोरा मुठभेड़ के दौरान तैनात जवान - फोटो : BASIT ZARGAR
विज्ञापन

आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के फिदायीन दल ने सीआरपीएफ ट्रेनिंग सेंटर पर हमला कर दिया। इसमें सीआरपीएफ के पांच जवान शहीद हो गए। जवाबी कार्रवाई में दो आतंकियों को ढेर कर दिया गया। करीब 12 घंटे चली मुठभेड़ में तीन जवानों के घायल होने की खबर भी है। 

विज्ञापन


रविवार सुबह करीब 2 बजे आतंकियों का दल पुलवामा के लेथपोरा स्थित 185 सीआरपीएफ बटालियन के ट्रेनिंग सेंटर में घुस गया। घुसते ही आतंकियों ने पहले ग्रेनेड फेंका और इसके बाद ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं।

ग्रेट पर तैनात संतरी ने रोकने की कोशिश की। इसमें तीन जवान घायल हो गए। बाद में इन जवानों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। गोलियां बरसाते हुए आतंकी सेंटर की एक इमारत में जाकर छुप गए और गोलीबारी करने लगे।
विज्ञापन



ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीरः तीन फीट का नूर मोहम्मद तांत्रे, जैश-ए-मोहम्मद के लिए था चाणक्य

वहीं पुलिस और सीआरपीएफ ने आतंकियों को घेर लिया। जवाबी कार्रवाई में एक अन्य जवान सैफुदीन भी शहीद हो गया। इसके बाद तलाशी अभियान में दो आतंकियों के शव बरामद कर लिए गए। मारे गए दोनों आतंकी स्थानीय हैं। शहीद पांच जवानों में एक की मौत गहरे सदमे से हो गई। 

ये भी पढ़ें- उड़ी और श्रीनगर हमले में शामिल था पुलवामा में मारा गया तीन फीट का आतंकी नूर मोहम्मद तांत्रे

आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने इस आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी ली है। जैश के प्रवक्ता हसन शाह ने कहा कि 3 फिदायीनों ने नूर त्राली और तलह रशीद की हत्या का बदला लेने के लिए सीआरपीएफ कैंप पर हमला किया।

बता दें कि हमले के बाद पुलवामा जिले में इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई है।

Trending Videos

3 फिदायीन आतंकी रात 2:10 पर कैंप में घुसे

pulwmama encounter - फोटो : BASIT ZARGAR
​जैश के तीन फिदायीन आतंकी रात 2 बजकर 10 मिनट पर कैंप में घुसे। आतंकियों ने पहले यहां ग्रेनेड से हमला किया और इसके बाद अधाधुंध फायिरंग शुरू कर दी। सीआरपीएफ जवानों ने जवाबी कार्रवाई की तो आतंकी कैंप में बनी एक इमारत में घुस गए।

जहां आतंकी छुपे हुए हैं, वो चार मंजिला इमारत है। बताया जा रहा है कि आतंकी बिल्डिंग के चौथे फ्लोर पर मौजूद हैं और यहीं से फायरिंग कर रहे हैं। इस बिल्डिंग में सीआरपीएफ सेंटर का एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक है और कंट्रोल रूम भी है।

चार मंजिला इमारत में 3 ब्लॉक हैं। बिल्डिंग का पहला ब्लॉक अधिकारियों के आवासीय परिसर के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। जबकि दूसरे ब्लॉक में मेन ऑफिस के साथ क्षेत्राधिकारी कार्यालय भी है। आतंकियों ने ब्लॉक नंबर 3 को अपना टारगेट बनाया।

इस ब्लॉक के ग्राउंड फ्लोर पर अस्पताल है, जबकि पहले फ्लोर पर सिग्नल सेंटर, कंट्रोल रूप और स्टोर है। दूसरे और तीसरे फ्लोर खाली हैं। इस ब्लॉक में टाइप 2 क्वार्टर के पास एक जवान सैफुद्दीन सोज पोजिशिन लिए हुआ था जिसे आतंकियों ने निशाना बनाया। हमले में जवान शहीद हो गया। अभी भी आतंकी इसी बिल्डिंग में मौजूद हैं और सुरक्षाबलों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया है।
विज्ञापन

ये जवान हुए शहीद और घायल

पुलवामा हमले में शहीद जवानों की शिनाख्त इंस्पेक्टर कुलदीप रॉय, 185 बटालियन, गांव टिक्कर खतराइयां हमीरपुर हिमाचल प्रदेश, हेडकांस्टेबल तौफेल अहमद, 185 बटालियन राजोरी, कांस्टेबल सैफुद्दीन गैनी, 185 बटालियन निवासी चाडूरा बडगाम, कांस्टेबल राजेंद्र नैन, 130 बटालियन निवासी गांव गोरीसार, जिला चूरू राजस्थान, कांस्टेबल प्रदीप कुमार पंडा 132 बटालियन, गांव लिपलॉय, उड़ीसा  के तौर पर हुई।

जबकि घायल जवानों की पहचान कांस्टेबल नरेंद्र कुमार 185 बटालियन, कांस्टेबल मलम समाधन 185 बटालियन, कांस्टेबल माला राम 49 बटालियन के रूप में हुई। 

सुरक्षा बलों द्वारा मारे गए आतंकियों की पहचान मंजूर अहमद बाबा निवासी पुलवामा, फरदीन अहमद खांडे निवासी त्राल के बताए जा रहे हैं। दोनों आतंकी जैश के स्थानीय आतंकी थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें