विधानसभा चुनावों में सुरक्षा और आचार संहिता की निगरानी के लिए जम्मू-कश्मीर में दो फ्लाइंग टीमें हर आठ घंटे में तैनात रहेंगी। और अब तक पांच करोड़ रुपये की ड्रग्स सहित छह करोड़ रुपये से अधिक का सामान जब्त किया गया है।
विधानसभा चुनाव को लेकर विधानसभा हलकों में फ्लाइंग टीमों की संख्या दोगुनी कर दी गई है। अब एक वक्त पर दो टीमें काम करेंगी। आचार संहिता में अब तक पुलिस और प्रशासन की टीमों को बड़ी सफलता मिली है। टीमों ने जम्मू-कश्मीर में छह करोड़ रुपये से अधिक का सामान जब्त किया है। इसमें पांच करोड़ रुपये की ड्रग्स है।
विज्ञापन
निष्पक्ष चुनाव और गड़बड़ी रोकने के उद्देश्य से अब प्रशासन ने निगरानी रखने वाली टीमों की संख्या बढ़ा दी है। विधानसभा चुनाव में हर आठ घंटे में एक शिफ्ट के लिए एक की जगह दो टीमें रखी गई हैं। इनमें एक मजिस्ट्रेट, एक पुलिस अफसर और बाकी अर्धसैनिक बलों और पुलिस के जवान शामिल होंगे।
ये टीमें अलग-अलग जगह पर जाकर वाहनों की जांच करेंगी। साथ ही आचार संहिता के उल्लंघन पर नजर रखेंगी। जम्मू के एडीसी शेर सिंह का कहना है कि लोकसभा चुनाव में एक वक्त पर एक टीम होती थी। इस बार एक वक्त पर दो टीमें तैनात कर दी गई हैं।
विज्ञापन
अब तक इन फ्लाइंग टीमों ने जम्मू-कश्मीर में छह करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की है। जिसमें पांच करोड़ रुपये की ड्रग्स शामिल हैं। यह आंकड़ा सुरक्षा बलों की सजगता और चुनावी गड़बड़ी को रोकने के प्रयासों की पुष्टि करता है।