फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैक टू विलेज: 1100 जल शक्ति परियोजनाओं को शुरू करने का लक्ष्य, चौथे चरण की हो चुकी है शुरुआत

Fri, 28 Oct 2022 01:00 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

मुख्य सचिव डॉ.अरुण कुमार मेहता ने कहा हैं कि बैक टू विलेज के चौथे चरण में प्रदेश में 1100 जल शक्ति परियोजनाओं पर काम शुरू किया जाएगा। डॉ. मेहता ने कहा  हर घर नल से जल योजना को सफलतापूर्वक प्रदेश में अमलीजामा पहनाने के लिए युद्ध स्तर पर काम करना होगा।
विज्ञापन
मुख्य सचिव अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए - फोटो : पीआरओ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्य सचिव डॉ.अरुण कुमार मेहता ने कहा हैं कि बैक टू विलेज के चौथे चरण में प्रदेश में 1100 जल शक्ति परियोजनाओं पर काम शुरू किया जाएगा। नागरिक सचिवालय जम्मू में वीरवार के संबंधित अधिकारियों के साथ जल जीवन मिशन के कार्यान्वयन पर समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने जल शक्ति परियोजनाओं पर तीव्र गति से कार्य करने के निर्देश भी जारी किए।

300 पंचायतों में जल शक्ति परियोजनाओं की करेंगे समीक्षा

जल शक्ति विभाग के प्रधान सचिव शालीन काबरा व अन्य संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी में हुई बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि चह वर्चुअल माध्यम से करीब 300 पंचायतों में जल शक्ति परियोजनाओं पर हो रहे कार्य की समीक्षा भी करेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा तेज गति से जल शक्ति परियोजनाओं को निर्माण के लिए आवंटित करने पर जोर देते हुए प्रत्येक जिले में परियोजना प्रबंधन इकाईयों को स्थापित करने के भी निर्देश दिए।

ठेकेदारों के खिलाफ कड़े कदम उठाएं

डॉ. मेहता ने कहा  हर घर नल से जल योजना को सफलतापूर्वक प्रदेश में अमलीजामा पहनाने के लिए युद्ध स्तर पर काम करना होगा। उन्होंने इंजीनियरों को निर्देश दिए कि वह उन ठेकेदारों के खिलाफ कड़े कदम उठाए जोकि संतोषजनक प्रदर्शन नहीं कर पा रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें