फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई जम्मू: रोजगार मेले में 300 विद्यार्थियों ने दिया इंटरव्यू, सात कंपनियों ने लिया इस मेले में भाग

Fri, 29 Oct 2021 12:55 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

आईटीआई जम्मू में आयोजित मेले में सात कंपनियों ने लिया भाग। जम्मू, सांबा, उधमपुर, कठुआ से विद्यार्थी इस मेले में भाग लेने के लिए पहुंचे।
 
विज्ञापन
आईटीआई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनाल रोड स्थित आईटीआई जम्मू में दो साल बाद ऑफलाइन मोड पर रोजगार मेला लगा। इसमें आईटीआई पास पासआउट और अंतिम वर्ष की परीक्षा दे चुके 300 के अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। रोजगार मेले में सात कंपनियां मारुति सुजुकी लिमिटेड, इन्फोटेक सिक्योरिटी लिमिटेड, पीबीआई इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, गुड वर्कर टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड सहित अन्य कंपनियों के प्रतिनिधि पहुंचे।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने युवाओं का इंटरव्यू लिया। कंपनियां दो से तीन दिनों में आईटीआई जम्मू को चिन्हित युवाओं की सूची भेजेगी। एक सौ के करीब युवाओं को रोजगार मिलेगा। कोविड के कारण दो वर्ष बाद आफलाइन मोड पर रोजगार मेला लगा था। इसमें जम्मू, सांबा, कठुआ, उधमपुर जिले से 15 विभिन्न ट्रेड में डिप्लोमा हासिल कर चुके विद्यार्थी पहुंचे थे। हालांकि कोविड के कारण इस बार विद्यार्थियों की संख्या थोड़ी कम थी।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: पांच वर्षों में 706 लोगों ने गवाईं जान, इन जिलों में हर वर्ष बढ़ रहे सड़क हादसे
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पहुंची कंपनियों के प्रतिनिधियों ने युवाओं से कंपनी और पाठ्यक्रम से जुड़े प्रश्न पूछे। कंपनियां युवाओं को प्रदेश में ही रोजगार मुहैया करवाएंगी। आईटीआई जम्मू के प्लेसमेंट सेल के इंचार्ज सुमित चंदेल ने कहा कि रोजगार मेला काफ ऑफलाइन मोड पर करवाया गया था। कंपनियां युवाओं को प्रतिमाह दस से बारह हजार रुपये तक शुरूआती वेतन पर नौकरी देगी, एक वर्ष तक इंटर्न के बाद उनके कार्य प्रदर्शन के आधार उन्हें नियमित कर्मचारी के रूप में शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें