फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर बोर्ड की डेटशीट जारी, जानिए कब से होंगी परीक्षाएं

Wed, 10 Feb 2021 10:12 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में स्कूल खुलने के साथ परीक्षाओं को लेकर भी शिक्षा विभाग तैयारियों में जुट गया है। जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की तरफ से बाहरवीं कक्षा की परीक्षा एक अप्रैल और दसवीं कक्षा की परीक्षाएं  तीन अप्रैल से आयोजित होंगी। दसवीं कक्षा का पहला पेपर ऑप्शनल विषय है, जबकि तीन और छह अप्रैल को इंग्लिश का पेपर होगा। वहीं बारहवीं कक्षा का पहला पेपर एक अप्रैल को जियोग्राफी है, जबकि पांच अप्रैल को अंग्रेजी का पेपर है। सीबीएसई बोर्ड द्वारा डेटशीट जारी होने के बाद जेके बोर्ड के बच्चों को भी डेटशीट का बेसब्री से इंतजार था, जो कि अब खत्म हो चुका है। इस साल सभी परीक्षाएं स्कूलों में ऑफलाइन माध्यम से ही आयोजित होंगी।

विज्ञापन


दसवीं कक्षा की डेटशीट
    तिथि           विषय
03 अप्रैल    ऑप्शनल
06 अप्रैल    इंग्लिश
08 अप्रैैल    व्यवसायिक
12 अप्रैल    सोशल साइंस
16 अप्रैल    हिंदी- उर्दू
19 अप्रैल    मैथमेटिक्स, म्यूजिक, पेंटिंग, आर्ट एंड ड्राइंग
24 अप्रैल    साइंस, फिजिक्स, केमिस्ट्री, लाइफ सांइस और होम साइंस

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर:राजस्थान से प्रशासनिक अनुभव हासिल करेंगे सरपंच, दूसरा दल रवाना

बारहवीं कक्षा की डेटशीट
परीक्षा तिथि    विषय
01 अप्रैल    जियोग्राफी          
05 अप्रैल    इंग्लिश
07 अप्रैल    कंप्यूटर सांइस, फिजिक्ल एजुकेशन, एनवायरनमेंट साइंस  इंग्लिश लिटरेचर
09 अप्रैल    हिंदी, उर्दू, कश्मीरी, डोगरी, पंजाबी, बिजनेस स्टडी
15 अप्रैल    फिजिक्स, होम साइंस, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेटिव, इतिहास
17 अप्रैल    टूरिज्म, एग्रीकल्चर, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट, फिजिकल स्पोर्ट्स एंड एजुकेशन
22 अप्रैल  केमिस्ट्री, इकनॉमिक्स
26 अप्रैल    मैथमेटिक्स, एप्लाइड मैथमेटिक्स, सोशलॉजी
29 अप्रैल    बायोलॉजी, स्टैटिक्स, पॉलिटिकल साइंस, अकाउंटेंसी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें