फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामबन में महिलाओं और बालिकाओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। जिला प्रशासन ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक स्थायी कल के लिए लैंगिक समानता आज (जेंडर इक्विटी टुडे फॉर सस्टेनेबल टुमारो) विषय पर संगोष्ठी आयोजित की। साथ ही महिलाओं और बालिकाओं को उनके संबंधित क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया।
विज्ञापन

जिला स्तरीय कार्यक्रम सम्मेलन हॉल जिला प्रशासनिक परिसर मैत्रा में आयोजित हुआ जहां अध्यक्ष जिला विकास परिषद डॉ. शमसाहद शान मुख्य अतिथि थे। उपायुक्त मुसरत इस्लाम, डीडीसी पार्षद गुलशन परवीन और मोहम्मद शफी, एसएसपी मोहिता शर्मा, एडीडीसी राजिंदर शर्मा, एडीसी हरबंस शर्मा, डीपीओ आईसीडीएस अत्तर चंद, उप डीईओ लाल चंद और विभिन्न अन्य वरिष्ठ अधिकारी और महिलाएं ने कार्यक्रम में भाग लिया।
इस अवसर पर अध्यक्ष ने प्रदेश सरकार से रामबन में महिला डिग्री कॉलेज खोलने का आग्रह किया। प्रशासन ने सीडीपीओ रामबन रविंदर कौर और विभिन्न मेधावी छात्रों को 12वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया। अनुमंडल प्रशासन गूल ने भी आईसीडीएस और शिक्षा विभाग के सहयोग से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गूल में कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान एसडीएम जियासुल हक, तहसीलदार और सीडीपीओ ने भी छात्रवृत्ति बांटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें