फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Border Firing: सीमा पर गोलीबारी से सीमांत ग्रामीणों में खौफ, बोले- पाकिस्तान पर नहीं भरोसा

Fri, 27 Oct 2023 02:44 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

सीमा क्षेत्र के ग्रामीणों ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से बिना उकसाबे के गोलीबारी की जाती है। उनके गांव हमेशा ही पाकिस्तानी गोलीबारी के निशाने पर रहे हैं।
विज्ञापन
पाक गोलीबारी से हुए नुकसान को दिखाते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू के सीमांत क्षेत्र अरनिया में पाकिस्तानी की तरफ की गई गोलीबारी से जम्मू, कठुआ, सांबा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों में भी भय का माहौल बन गया है। ग्रामीणों के अनुसार कि पाक पर भरोसा नही है। वो कभी भी गोलीबारी कर सकता है।

विज्ञापन


सांबा के सीमा क्षेत्र के ग्रामीण बलवीर सिंह, राज कुमार सोहन सिंह के अनुसार उन्होंने अपने-अपने बंकरों की साफई कर ली है। यदि उन के गावों में गोलीबारी होती है तो वह इस के लिए बंकरों का इस्तेमाल करेंगे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की ओर से बिना उकसाबे के गोलीबारी की जाती है। उनके गांव हमेशा ही पाकिस्तानी गोलीबारी के निशाने पर रहे हैं।

ग्रामीणों ने कहा कि जब भी फसल समेटने का समय आता है तो पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी शुरू कर दी जाती है। उन्हें अंदेशा है की पाक की ओर से कहीं उन के क्षेत्र में भी गोलीबारी ना शुरू कर दी जाए। उधर, सांबा जिला प्रशासन की ओर से भी जिला अस्पताल को सतर्क कर दिया गया है। सीमा पर बीएसएफ के जवान सतर्क हैं। बीएसएफ के एक अधिकारी के अनुसार कि पाकिस्तान को गोलीबारी का मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा। वीर जवान पूरी सतर्कता के साथ सीमा की रक्षा में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें