जम्मू। डिग्याना के रूपनगर में बाइक सवार ने महिला को टक्कर मार दी। महिला की पहचान 35 साल की रंजना देवी पत्नी नवीन कुमार के रूप में हुई। महिला को चोट आई हैं और उसे उपचार के लिए जीएमसी लाया गया है। ब्यूरो
अवैध खनन में लिप्त 3 ट्रैक्टर जब्त
दोमाना। पुलिस स्टेशन घरोटा की टीम ने नाके के दौरान तीन ट्रैक्टरों को जांच के लिए रोका। वाहन चालक खनन सामग्री के परिवहन के लिए कोई भी प्रासंगिक दस्तावेज प्रस्तुत करने में विफल रहे। इसके चलते पुलिस ने वाहनों को जब्त कर लिया और जिला खनन अधिकारी जम्मू को सूचित किया। संवाद
शंकुतला पैलेस के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
जम्मू। शंकुतला पैलेस के पास फुटपाथ से 30 साल के अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस को जानकारी मिली थी कि अज्ञात व्यक्ति अचेतन अवस्था में पड़ा है। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति को जीएमसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृतक बताया। शव को पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखा है और कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस ने मामले में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई की है। ब्यूरो