राज्यपाल एनएन वोहरा ने रियासत की सुरक्षा को लेकर शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए दबाव डाला कि खुफिया एजेंसियों से मिली किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई की जाए।
राजभवन में सुरक्षा एजेंसियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर रियासत की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में उच्च प्रशासनिक, पुलिस और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के शीर्ष अधिकारी उपस्थित थे।
राज्यपाल ने अधिकारियों से कहा कि तमाम सुरक्षा एजेंसियों के साथ तालमेल बनाते हुए राष्ट्र विरोधी ताकतों पर पैनी नजर रखने को कहा। उन्होंने मुख्य सचिव को निर्देश दिए कि तमाम मुद्दों पर पैनी नजर रखें और लोगों की समस्याओं और शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर दूर करें।
इस दौरान राज्यपाल ने विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों को आवश्यक निर्देश दिए और आंतरिक और बार्डर एरिया की सुरक्षा पर में पैनी नजर रखने को कहा।