फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमावर्ती जिले सांबा में भी दिखे संदिग्ध

Wed, 27 Jan 2016 08:38 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, सांबा
विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्धों के देखे जाने की सूचना बुधवार को मिलने से एक बार फिर दहशत का माहौल बन गया। इसकी जानकारी लोगों ने तुरत पुलिस को दी।
विज्ञापन


इसके बाद तलाशी अभियान चलाया गया। हालांकि जांच पड़ताल में कुछ पता नहीं चला। इस दौरान लोग सहमे रहे।
जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह लगभग दस बजे सांबा में संदिग्ध देखे गए।

मंडी ठलोरा के एक युवक के अनुसार मंडी के पास गोत्री में पांच व छह की संख्या में सेना की वर्दी में पिठुओं के साथ संदिग्ध दिखाई दिए। उसका कहना था कि जैसे ही उसने संदिग्ध देेखे, तो वह भागता हुआ सीधे मंडी पहुंचा।
विज्ञापन


यहां उसने लोगों को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस स्टेशन सांबा को सूचित किया गया। पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया। क्षेत्र में घनी झाडि़यां हैं, जहां जांच-पड़ताल की गई। लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन


सेना की तरफ से मामले में जायजा लिया गया। संदिग्धों के देखे जाने और तलाशी अभियान में कुछ पता नहीं चलने से लोगों में दहशत का माहौल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें