सांबा। विजयपुर में बन रहा एम्स अपने तय समय से छह माह पहले ही बन कर तैयार हो जाएगा। मंगलवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों को आश्वासन देते हुए एम्स के निदेशक शक्ति गुप्ता ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एम्स का विकास काफी तेजी से चल रहा है। सितंबर 2023 तक एम्स को तैयार करना है। जबकि उनकी ओर से छह माह पूर्व ही एम्स को तैयार किया जाएगा।
उन्होंने उपायुक्त अनुराधा गुप्ता के साथ पहुंचे अन्य अधिकारियों को आश्वासन दिलाया कि काफी तेज गति से एम्स का काम चल रहा है। यदि उन्हें अधिक भूमि की जरूरत पडे़गी तो वह भूमि अधिग्रहण करेंगे। देश के अन्य राज्यों में बन रहे एम्स से पहले जम्मू कश्मीर के विजयपुर में बन रहे एम्स को तैयार किया जा रहा है। विजयुपर रेलवे स्टेशन को भी अपग्रेड किए जाने की योजना है। मेट्रो को भी विजयपुर तक लाए जाने की योजना है। ताकि दूर दराज से आने वाले मरीजों को राहत मिल सके।