फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण के चलते बनी रहती है जाम की स्थिति

विज्ञापन
रामगढ़ रोड पर जाम की स्थिति
विज्ञापन
विजयपुर। कस्बा के बाजार में अतिक्रमण के चलते जाम की स्थिति बनी रहती है। इस कारण हर वर्ग को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ दुकानदार फुटपाथ पर सामान रखते हैं। जबकि कुछ सुबह से शाम तक गाड़ियों की अनलोडिंग करते रहते हैं। इस कारण लोगों को जाम का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

जितेंद्र सिंह, सुभाष सिंह, अमरजीत सिंह, देवराज, सोमनाथ, प्रदीप कुमार आदि ने बताया कि विजयपुर में रामगढ़ मार्ग वाली सड़क के दोनों तरफ जाम की स्थिति बनी रहती है। कुछ दुकानदारों ने कूलर, टीवी पंखे, कपड़े, होर्डिंग आदि दुकान के बाहर लगा देते हैं। इस कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। जाम में वरिष्ठ अधिकारी, विद्यार्थी, एंबुलेंस भी फंसती है। गणमान्य लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि एक साल पहले अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया था। उस की प्रकार अभियान चलाया जाए, ताकि जो लोग इस जाम से परेशान हैं उनको राहत मिल सके।
विज्ञापन

-----
जल्द ही अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया जाएगा। बाजार को अतिक्रमण मुक्त कर दिया जाएगा।
-गणेश शर्मा, चेयरमैन, नगरपालिका कमेटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें