फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को डीसी ने दिया अंतिम रूप

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। उपायुक्त अंशुल गर्ग ने शनिवार को बैठक कर जिले में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया। इस अवसर पर बताया गया कि जिले में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम एमए स्टेडियम में होगा। यहां मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड होगी।
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ, अग्निशमन विभाग और वन सुरक्षा बल के अलावा पुलिस बैंड के दस्ते रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे। अंशुल गर्ग ने सभी संबंधित अधिकारियों से कहा कि सभी अपने दायित्व को बेहतर तरीके से निभाएं, ताकि स्वतंत्रता दिवस समारोह शानदार तरीके से आयोजित हो।
इस अवसर पर बताया गया कि मास्क के बिना किसी को भी कार्यक्रम स्थल पर आने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को अपनी टीमें व एंबुलेंस की व्यवस्था समारोह स्थल पर करने के निर्देश दिए। समारोह की शुरूआत शहनाई वादन और सूचना विभाग की तरफ से देश भक्ति गीतों के साथ की जाएगी।
विज्ञापन

डीसी ने संबंधित विभागों से कहा कि वह सुरक्षा, सफाई, बैठने की व्यवस्था, पेयजल और बिजली आपूर्ति के अलावा मुख्य सरकारी इमारतों को रोशनी से सजाने का भी कार्य करें। नगर निगम जम्मू को समारोह स्थल व इसके आसपास सफाई का बेहतर प्रबंध रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें