फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल, रेस्तरां की रसोई पर नगर निगम की नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। त्योहारों को लेकर शहर के होटल, रेस्तरां और अन्य खाने-पीने की जगहों पर नगर निगम की खास नजर है। आमतौर पर मिठाई और खानपान के सामान में मिलावट की ही जांच की जाती है, लेकिन इस बार निगम ने सफाई पर भी ध्यान केंद्रित किया है। इसके तहत होटलों और रेस्तरां की रसोई की जांच की जाएगी। निगम के हेल्थ विंग ने शहर में विशेष अभियान चलाया है। पहले दो दिन में शहर में 60 होटल और रेस्तरां का निरीक्षण किया गया। इसमें निगम ने पहले दिन सोमवार को 62 हजार रुपये जुर्माना वसूला। निगम की स्वास्थ्य टीम फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट के साथ अभियान चला रही है, ताकि खाने पीने के सामान और मिठाई बनाते वक्त साफ सफाई रहे।
विज्ञापन

वहीं ड्रग्स एड फूड सेफ्टी विभाग ने बाहर से आने वाले खोए पर भी नजर रखना शुरू कर दिया है। कई लोग मिलावटी खोए का इस्तेमाल कर मिठाई तैयार करते हैं। इसके लिए रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर विशेष तौर पर चेकिंग की जा रही है, ताकि मिलावट पर कार्रवाई हो सके।
आमतौर पर मिलावट का सामान ही चेक होता है, लेकिन रसोई में साफ सफाई का ध्यान नहीं रखा जाता। इसे लेकर विशेष तौर पर अभियान शुरू किया गया है। कोशिश है कि इस काम को रूटीन में शामिल किया जाए। रसोई की स्थायी तौर पर चेकिंग होनी चाहिए। अगले एक हफ्ते तक शहर में विशेष अभियान चलाया जाएगा, ताकि किसी भी सामान में पौष्टिकता और सफाई पूरी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. संजोगिता सूदन, स्वास्थ्य अधिकारी, हेल्थ विंग, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें