फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद और डीसी ने सुचेतगढ़ का दौरा कर लिया स्थिति का जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। सांसद जुगल किशोर शर्मा ने भारी बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए शनिवार दोपहर को जम्मू जिले के सुचेतगढ़ का दौरा किया। इस दौरान प्रभावित किसानों से बातचीत कर नुकसान की जानकारी हासिल की। किसानों ने बताया कि कोरोना की वजह से पहले ही आर्थिक तंगहाली का सामना करना पड़ रहा था। अब प्राकृतिक आपदा के कारण कमर ही टूट गई है।
विज्ञापन

सांसद ने फसलों और संपत्ति को पहुंचे नुकसान का उचित मुआवजा दिलवाने के हर संभव प्रयास करेंगे। वहीं, पूर्व मंत्री शाम चौधरी के अलावा आरएस पुरा म्यूनिसिपल काउंसिल के अध्यक्ष सतपाल पप्पी, बीडीसी सदस्य तरसेम लाल शर्मा व तरसेम सरोच भी मौजूद रहे। डीसी अंशुल गर्ग ने राजस्व और कृषि विभाग को नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए हैं।
जम्मू के डीडीसी अध्यक्ष भारत भूषण ने भी जिले में बारिश व ओलाव़ृष्टि से फसलों को पहुंचे नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित किसानों को पर्याप्त मुआवजा जल्द देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें