फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम के दौरे से दुकानदारों में हड़कंप

विज्ञापन
एसडीएम नवनीत मान अखनूर बाजार का दौरा करते हुए।
विज्ञापन
अखनूर। एसडीएम नवनीत मान ने बुधवार को अखनूर बाजारों का दौरा किया। इस दुकानदारों में हड़कंप मच गया। इस दौरान कई बाजारों में अतिक्रमण हटाया गया। उनके साथ राजस्व, म्यूनिसिपल कमेटी, पुलिस के अधिकारी भी साथ में रहे।
विज्ञापन

एसडीएम की अगुवाई में प्रशासनिक टीम ने दोपहर बाद बस अड्डा, मेन चौक, राजा बाजार सहित अन्य बाजारों का जायजा लिया। इस दौरान बिना मास्क घूम रहे 20 लोगों के चालान काटे। बस अड्डा और राजा बाजार मे फुटपाथ पर रखे समान को हटाया। इसमें अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के चालान भी किए। एसडीम के दौरे से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। हालांकि मेन बाजार में कुछ दुकानदारों ने इस मुहिम का विरोध भी किया। मगर टीम ने अतिक्रमण हटाने की मुहिम जारी रखी। इस अवसर पर तहसीलदार सुरेंद्र सिंह, ईओ एन. अबरोल, थाना प्रभारी हिलाल अजहर, नायब तहसीलदार अशोक शर्मा आदि शामिल रहे।
चार माह पहले एसडीएम के स्थानांतरित होने पर एसडीएम चौकी चौरा चांद किशोर शर्मा को अतिरिक्त पदभार सौंपा गया था। अब सरकार ने आईएएस अधिकारी नवनीत मान को ट्रेनिंग बेस पर अखनूर का एसडीएम नियुक्त किया है। हालांकि रजिस्ट्री सहित अन्य भूमि मामले एसडीएम चांद किशोर शर्मा देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें