फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बन तालाब में दीवार गिरने से दो मजदूर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। बन तालाब क्षेत्र में बुधवार को दीवार गिरने से दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें जीएमसी जम्मू पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। घायलों की पहचान राजू पाल (37) पुत्र हल्की पाल निवासी बरनाई, चारु सिंह (66) पुत्र अमर सिंह निवासी बन तालाब के रूप में हुई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर को बन तालाब इलाके में स्काई पैलेस की छत पर दीवार का काम चल रहा था। इस दौरान शर्टिंग पर खड़े हो कर काम रहे रहे मजदूरों पर दीवार गिर गई और वह शर्टिंग के साथ नीचे गिर गए। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनो घायलों को आसपास के लोगो ने जीएमसी पहुंचाया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें