कुपवाड़ा में सेना का एक जवान शहीद हो गया है। हालांकि अधिकारियों ने इसे आतंकी हमले के रूप में खारिज कर दिया है, उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में लोलाब इलाके में सोमवार दोपहर सेना का एक जवान शहीद हो गया। सूत्रों ने बताया कि शहीद जवान रोड ओपनिंग पार्टी(आरओपी) का हिस्सा था। हालांकि अधिकारियों ने इसे आतंकी हमले के रूप में खारिज कर दिया है, उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
उधर, डीआईजी उत्तरी कश्मीर सुजीत कुमार ने कहा कि सेना की 28-आरआर(राष्ट्रीय राइफल्स) के शिविर के भीतर कुपवाड़ा में आकस्मिक आग लगने की सूचना मिली है, मामले की जांच की जा रही है।