महिलाओं को प्रशिक्षण देते हुए सेना के जवान। फोटो- ANI
- फोटो : ANI
जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना महिला सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं चला रही है। इसी क्रम में सेना के वोकेशनल ट्रेनिंग सेंट फॉर वूमेन ने 'वादियां बेकरी प्रोजेक्ट' शुरू किया है। इसके तहत जिला पूंछ के मंगनार गांव में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में स्थानीय महिलाओं को बेकरी और बिस्किट बनाने की ट्रेनिंग दी गई।