फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरवासियों को मिलेगी बेहतर यातायात सुविधा, अप्सरा रोड का भी होगा विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। लोगों के लिए सड़क और कनेक्टिविटी विकसित करने के उद्देश्य से जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने सोमवार को आसपास की सड़कों के साथ अप्सरा रोड के विकास के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के स्मार्ट सिटी कार्यक्रम के अंतर्गत 50 करोड़ रुपये की विकास परियोजना सड़क के सौंदर्य को बढ़ाएगी। साथ ही आसपास के लोगों को सुविधा मिलेगी। मुख्य कार्यकारी अधिकारी अवनी लवासा और मेसर्ज हसन रोड कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि ने सोमवार को समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर अवनी लवासा ने बताया कि जम्मू में कॉलोनियों के विकास का काम जारी है। परियोजना के पूरा होने से पार्किंग की समस्या का समाधान होगा और साथ ही एक आरामदायक खरीदारी अनुभव लोगों को मिलेगा। उन्होंने परियोजना क्रियान्वयन एजेंसियों को समयबद्ध तरीके से परियोजना को पूरा करने का भी निर्देश दिया है। इस मौके पर जेएससीएल के अतिरिक्त सीईओ हितेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
वाणिज्यिक क्षेत्र की दृष्टि से क्षेत्र महत्वपूर्ण
अप्सरा रोड जम्मू शहर के प्रमुख वाणिज्यिक क्षेत्रों में से एक है। इसमें प्रीत नगर, शास्त्री नगर, जीवन नगर, नानक नगर, त्रिकुटा नगर, नई बस्ती, रामपुरा और शहर के अन्य हिस्सों जैसी आवासीय कॉलोनियां आती हैं।
विज्ञापन

13.64 किमी सड़क क्षेत्र में ये सुविधाएं मिलेंगी
परियोजना के तहत कुल 13.64 किलोमीटर सड़क क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटिंग, पैदल यात्री प्रकाश, फुटपाथ, पार्किंग, वाटर एटीएम, सीटिंग, अंडरग्राउंड यूटिलिटी डक्ट, रोड पार्किंग, मूर्तिकला, पानी और सॉफ्टस्केप जैसी सुविधाओं के साथ विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें