फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन बंदी नाला: पुंछ में सेना ने घुसपैठ को किया नाकाम, पाकिस्तानी आतंकी मार गिराया, हथियार बरामद

Fri, 04 Nov 2022 04:06 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

पुंछ में हथियार के साथ एक आतंकवादी का शव बरामद किया गया। इसके बाद जैसे सेना का दल नियंत्रण रेखा की ओर बढ़ा, तो वहां गोली के निशान वाला एक और हथियार व विस्फोटक सामग्री बरामद की गई।
विज्ञापन
Poonch - फोटो : सेना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग के जिला पुंछ में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर सेना ने आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। इसके लिए सेना ने 'ऑपरेशन बंदी नाला' चलाया। इसमें एक आतंकी मारा गया है। सेना ने मौके से हथियार भी बरामद किए हैं।

विज्ञापन


सेना के अधिकारियों ने बताया कि जवानों ने पुंछ सेक्टर के सीमांत क्षेत्र में तीन घुसपैठियों को देखा, जो नियंत्रण रेखा से देश की सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे थे। घुसपैठियों को सैनिकों ने चुनौती दी तो उन्होंने गोलियां चलाना शुरू कर दी। इसके बाद दोनों तरफ से भीषण गोलीबारी हुई। इसमें तीनों आतंकवादी घायल हो गए। थोड़ी देर बाद गोलीबारी रुक गई।

फिर सैनिकों ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया। शुरुआत में हथियार के साथ एक आतंकवादी का शव बरामद किया गया। इसके बाद जैसे सेना का दल नियंत्रण रेखा की ओर बढ़ा, तो वहां गोली के निशान वाला एक और हथियार व विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। सेना अधिकारी ने बताया कि मौके पर खून के निशान भी देखे गए, जो नियंत्रण रेखा की ओर जा रहे थे। आगे तलाशी अभियान के दौरान दो एके-74 राइफल, चार मैगजीन, 43 राउंड,  एक चीनी पिस्टल व अन्य हथियार और प्रतिबंधित सामग्री बरामद की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें