फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्थरबाज को जीप पर बांधकर घुमाने वाले मेजर को सेना ने किया सम्मानित

Tue, 23 May 2017 10:54 AM IST
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
विज्ञापन
पत्थरबाज को जीप पर बांधकर घुमाने के मामले में जांच जारी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
कश्मीर में चुनाव के दौरान पत्थरबाजों से निपटने वाले मेजर को सेना ने सम्मानित किया है। थल सेना प्रमुख जनरल विपिन रावत ने मेजर को कॉउंटर इंसरजेंसी ऑपरेशन के दौरान बेहतरीन प्रयास के लिए सम्मानित किया। इस प्रयास के लिए मेजर नितिन गोगोई को आर्मी चीफ कमेंडेशन कार्ड प्रदान किया गया है।
विज्ञापन


सेना प्रमुख द्वारा सम्मानित होने वाले मेजर गोगोई ने उप चुनाव के समय पत्थरबाजों से निपटने के लिए पत्थरबाज को जीप से बांध दिया था। इस वाकये के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो को जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी ट्वीट किया था।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद सेना की ओर से मामले की जांच के लिए कोर्ट आफ इन्क्वायरी का गठन किया गया था। इस कोर्ट द्वारा अब भी इस मामले की जांच की जा रही है। इस जांच के बीच ही मेजर नितिन गोगोई को मिले सम्मान के बाद सोशल मीडिया पर तमाम लोग मेजर की प्रशंसा करते दिख रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें