भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर जवान दिवाली धूमधाम से मना रहे हैं। जम्मू-कश्मीर से लगी सीमा पर सुरक्षाबल लगातार गश्त के साथ दीप जला रहे हैं। इससे पहले भारत और पाकिस्तानी सेना के अफसरों ने एक दूसरे को बधाई देकर मिठाइयों का आदान-प्रदान किया।
विज्ञापन
दोनों देशों के सेनाओं के बीच मिठाइयों का आदान-प्रदान तीन साल बाद हुआ। पुलवामा हमले के बाद यह पहली बार हुआ। पुलवामा हमले के बाद दोनों देशों के बीच यह परंपरा बंद हो गई थी। पुंछ के चक्कां दा बाग में भारत और पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों ने इस मौके पर एक दूसरे को बधाई देते हुए मिठाइयां दी।
कुपवाड़ा जिले के तंगधार में किशनगंगा नदी पर कमान अमन सेतु, उड़ी और तिथवाल में भी मिठाइयों का आदान-प्रदान हुआ। यह आयोजन तब हुआ जब दोनों देशों के बीच नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम समझौते का सख्ती से पालन किया जा रहा है।